फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ruckus in barabanki over emersion of statues.

बाराबंकी में मूर्ति विर्सजन को लेकर बवाल, भारी पुलिस बल तैनात

Sun, 01 Oct 2017 12:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, बाराबंकी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, बाराबंकी Updated Sun, 01 Oct 2017 12:00 PM IST
विज्ञापन
ruckus in barabanki over emersion of statues.
किसी भी ‌स्थिति से बचने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है - फोटो : amar ujala
बाराबंकी में मूर्ति विर्सजन के दौरान रास्ता बदलने की बात को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश पैदा हो गया व प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। मोहम्मदपुर खाला थानाक्षेत्र में सुरजनपुर के पास हुए इस विवाद के बाद पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन


मोहम्मदपुर खाला थानाक्षेत्र में शनिवार को मूर्ति विर्सजन के लिए कई गांवों की मूर्तियां एक साथ ले जायी जा रही थीं। इस दौरान सुरजनपुर गांव पहुंचने पर पुलिस ने कहा कि मूर्ति विर्सजन जुलूस दूसरे रास्ते से निकाला जाए जिसको लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके चलते यहां से निकल रही करीब 16 मूर्तियों को एक जगह रख दिया गया।
विज्ञापन


ग्रामीण अपने मन मुताबिक रास्ते से विर्सजन के लिए जाने की बात पर अड़े हैं। मौके पर जहां भारी पुलिस व पीएसी बल की तैनाती की गई है वहीं एडीएम अनिल कुमार सिंह व एएसपी दिगंबर कुशवाहा और सीओ राजेश यादव लोगों को शांत कराया। एडीएम का कहना है कि ग्रामीणों को शांत कराकर मामले का हल करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में अन्य जगहों पर मूर्ति विर्सजन का जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से निकल रहा है। डीएम अखिलेश तिवारी व एसपी अनिल कुमार सिंह समेत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed