{"_id":"5cee3e5dbdec220777254b4c","slug":"ruckus-for-asking-muslim-women-to-remove-burqa-on-lucknow-metro-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ मेट्रो पर महिला से बुर्का हटवाने पर विवाद, दिए गए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ मेट्रो पर महिला से बुर्का हटवाने पर विवाद, दिए गए जांच के आदेश
Wed, 29 May 2019 01:40 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 29 May 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी लखनऊ में मवैया स्टेशन से चारबाग जा रही महिला से मेट्रो गार्ड द्वारा बुर्का हटवाने पर विवाद हो गया। नाराज महिला ने टोकन वापस कर यात्रा करने से इंकार कर दिया। वहीं, हंमामा मचने पर जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
दरअसल, मंगलवार शाम महिला मवैया स्टेशन पहुंची थीं। टोकन लेने के बाद जैसे ही वह डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर के सामने आई गार्ड ने उससे बुर्का हटाने को कहा जिस पर विवाद हो गया।
विज्ञापन
महिला ने लखनऊ मेट्रो के उच्चाधिकारियों से शिकायत की। जिस पर मेट्रो रेल के कापोरेशन निदेशक सुशील कुमार ने सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
लखनऊ मेट्रो के सुरक्षा आयुक्त आईएस रावत ने कहा कि मेट्रो गार्ड से गलती हुई। उन्हें दबाव नहीं डालना चाहिए था। वह चाहती थीं कि महिला का चेहरा सीसीटीवी में आ जाए जिस पर विवाद हो गया।