फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ruckus because of power crisis in UP.

बिजली से यूपी में त्राहि-त्राहि, पथराव, कर्मचारी जान बचा भागे

Fri, 12 Jun 2015 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 12 Jun 2015 02:35 AM IST
विज्ञापन
Ruckus because of power crisis in UP.

पुराने लखनऊ शहर के सआदतगंज में बुधवार की रात बिजली गुल होने पर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज लोगों ने नूरबाड़ी उपकेंद्र पर धावा बोला और पथराव किया। प्रदर्शनकारियों को उपकेंद्र के करीब आता देख भयभीत कर्मचारी भाग गए।

विज्ञापन


हालांकि बवाल बढ़ने से पहले ही पुलिस ने पहुंचकर नाराज लोगों को शांत कराया और जल्द बिजली चालू कराने का आश्वासन देखर लौटाया। वहीं बृहस्पतिवार को भी नूरबाड़ी उपकेंद्र चार घंटे तक ठप रहा।
विज्ञापन


दूसरी तरफ आलमबाग एवं इंदिरानगर में ट्रांसफॉर्मर जलने के कारण बुधवार आधी रात को बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई।

बुधवार को शाम ढलते ही अंडर ग्राउंड केबल में फॉल्ट आने से नूरबाड़ी उपकेंद्र ठप हो गया। सआदतगंज के पुराने चबूतरे के पास एक समुदाय ने धार्मिक जलसे का आयोजन किया था, बत्ती गुल होने से इसकी रौनक फीकी पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाकाई एसडीओ, जेई रात आठ बजे तक बिजली चालू करने का आश्वासन देते रहे पर जलसा स्थल एवं सआदतगंज, छोटे साहब आलम रोड, फाजिलनगर, दरगाह रोड, नूरबाड़ी, कटरा चौराहा, काजमैन, मंसूरनगर, टापेवाली गली में बिजली नहीं चालू हुई।

जानबूझकर बिजली गुल करने के लगे आरोप

Ruckus because of power crisis in UP.

इससे भड़के लोगों ने रात करीब 11 बजे उपकेंद्र पर पथराव शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि दूसरे समुदाय के लोगों की उपकेंद्र पर तैनाती होने के कारण जानबूझ कर बिजली को गुल किया जाता है।

यह बवाल करीब 30 मिनट तक चला फिर पुलिस ने हस्तक्षेप कर प्रकरण का पटाक्षेप कराया। इलाकाई लोगों ने बृहस्पतिवार को भी बताया कि नूरबाड़ी उपकेंद्र की दोपहर 12 बजे बिजली बंद हो गई और शाम 4:35 बजे चालू हो सकी।

वहीं चंदरनगर उपकेंद्र इलाके में 400 केवीए ट्रांसफॉर्मर जला जिससे लोग चार घंटे बिजली संकट की चपेट मे रहे। एक्सईएन राम सनेही ने दावा किया कि ट्रांसफॉर्मर बुधवार को ही जला था।

वहीं सुभाष पार्क उपकेंद्र की बिजली में खुर्रमनगर से आने वाली सप्लाई में अवरोध आया, लेकिन इस उपकेंद्र की बिजली गोमतीनगर ट्रांसमिशन उपकेंद्र से चालू कर ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed