फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्टेशन पर उपद्रव: लड़कियों से छेड़छाड़, लड़के को चलती ट्रेन से फेंका

Mon, 26 Sep 2016 03:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 26 Sep 2016 03:46 PM IST
विज्ञापन
ruckus at charbagh station lucknow
सीट कब्जाने के ‌ल‌िए ख‌िड़की से घुसता युवक - फोटो : amar ujala

राजधानी में एक बार फिर प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन के दौरान चारबाग पर अराजकता का माहौल देखने को मिला। यह अराजकता शहर के कई इलाकों से लेकर चारबाग रेलवे व बस स्टेशन तक दिखाई दी। 


 

मुजफ्फरनगर से आए परीक्षार्थी का सिर फटा

ruckus at charbagh station lucknow
स्टेशन पर भीड़ संभालती जीआरपी - फोटो : amar ujala

शनिवार रात से शुरू हुआ अराजकता का माहौल रविवार दोपहर बाद से और भी भयावह हो गया। न सिर्फ शहर में ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हुई बल्कि चारबाग रेलवे स्टेशन पर उमड़े हुजूम की वजह से हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
 

ruckus at charbagh station lucknow
‌ख‌िड़की से अंदर घुसता युवक - फोटो : amar ujala

देर रात चारबाग रेलवे स्टेशन पर युवतियों से छेड़खानी, ट्रेनों की सीटों पर कब्जा कर परीक्षार्थियों ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। हद तो तब हो गई जब लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस से एक परीक्षार्थी को उस धक्का देकर नीचे गिरा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
ruckus at charbagh station lucknow
ट्रेन पर जबरदस्ती चढ़ते लोग - फोटो : amar ujala

इससे पहले चलती ट्रेन में उससे मारपीट भी की गई। चारबाग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 15011 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन से रवाना हो रही थी। सहारनपुर से आए परीक्षार्थियों की भीड़ बोगी में घुस गई। 

विज्ञापन
ruckus at charbagh station lucknow
ट्रेन के बाहर जमा भीड़ - फोटो : amar ujala
सीट को लेकर मारपीट होने लगी। जीआरपी मौके पर पहुंचती, इससे पहले ही ट्रेन स्टेशन से चल पड़ी। मारपीट में मुजफ्फरनगर निवासी सिराज को ट्रेन से धक्का दे दिया। घटना में उनका सिर फट गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने सिराज के सिर पर टांके लगाए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed