फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   RTPCR and rapid antigen tests should be done in sufficient numbers: Chief Minister Yogi

आरटीपीसीआर और रैपिड एंटीजन टेस्ट पर्याप्त संख्या में किए जाएं : मुख्यमंत्री योगी

Mon, 14 Dec 2020 06:21 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 14 Dec 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
RTPCR and rapid antigen tests should be done in sufficient numbers: Chief Minister Yogi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के उपचार एवं बचाव की प्रभावी व्यवस्था को बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों को बेहतरीन उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोविड-19 की मेडिकल टेस्टिंग की प्रभावी व्यवस्था निरंतर बनी रहे। इसके लिए प्रतिदिन पर्याप्त संख्या में आरटीपीसीआर तथा रैपिड एंटीजन टेस्ट किए जाएं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सोमवार को अपने सरकारी आवास पर उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि विशेषज्ञ डॉक्टर कोविड वॉर्ड में नियमित राउंड लें। अस्पतालों में दवाओं, मेडिकल उपकरण तथा ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता रहे। उन्होंने कहा कि लोगों को कोविड-19 से बचाव के संबंध में लगातार जागरूक किया जाए। उन्होंने सरकारी चिकित्सा संस्थानों की व्यवस्था सुधारने के निर्देश देते हुए कहा कि जनता को गुणवत्तापरक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग, मुख्य सचिव आर.के. तिवारी व  अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि कोरोना वैक्सीनेशन के लिए आवश्यक वैक्सीनेटर्स तैयार करने के लिए प्रशिक्षण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। वैक्सीनेटर्स को प्रशिक्षण आसान भाषा में दिया जाए, ताकि उन्हें समझने में आसानी हो। राज्य सरकार की ओर से कोरोना वैक्सीन के प्रभावी व सुरक्षित स्टोरेज के लिए कोल्ड चेन स्थापित करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। इस पर शीघ्रता से कार्यवाही की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed