फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   RSS will establish its branch in every village of Awadh kshetra.

यूपी: 2024 तक अवध क्षेत्र के हर गांव में लगेंगी संघ की शाखाएं, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने पर फोकस

Mon, 21 Mar 2022 04:49 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 21 Mar 2022 04:49 PM IST
सार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने अवध के हर गांव में 2024 तक संघ की शाखा लगाने की योजना बनाई है। संघ का प्रयास ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर है।

विज्ञापन
RSS will establish its branch in every village of Awadh kshetra.
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ 2024 तक अवध क्षेत्र के हर गांव में संघ की शाखाएं संचालित करेगा। संघ ने गांव-गांव तक शाखाओं के विस्तार के साथ सेवा कार्यों को बढ़ाने की योजना बनाई है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का प्रयास किया जाएगा। संघ का मानना है कि युवाओं को जॉब सीकर की जगह जॉब प्रोवाइडर बनाने की योजना बनानी होगी।

विज्ञापन


लखनऊ के जियामऊ स्थित विश्व संवाद केंद्र में संघ के सह प्रांत कार्यवाह संजय ने बताया कि 11 से 14 मार्च तक गुजरात के कर्णावती में हुई संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में अवध क्षेत्र के सभी गांवों में प्रत्यक्ष रूप से संघ का कार्य पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रतिनिधि सभा में अवध प्रांत से 27 कार्यकर्ता शामिल हुए थे। प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. अशोक कुमार दुबे ने बताया कि प्रतिनिधि सभा में देश को स्वावलंबी बनाने के लिए कार्यों के अवसर बढ़ाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राकृतिक संसाधनों की प्रचुरता, मानव शक्ति की पर्याप्तता और उद्यम कौशल के कारण भारत कृषि, निर्माण और सेवा क्षेत्र में कार्य के पर्याप्त अवसर उत्पन्न कर आत्मनिर्भर बन सकता है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए एमएसएमई और कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देना होगा। इस अवसर पर सह प्रांत संघचालक सुनीत खरे, दिवाकर अवस्थी और अशोक सिन्हा भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed