फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rss will analyse the working of yogi government

संघ करेगा योगी सरकार के कामकाज की समीक्षा, बैठक के बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल संभव

Sun, 07 Jan 2018 01:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 07 Jan 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
rss will analyse the working of yogi government
RSS

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नौ जनवरी को यहां योगी सरकार के कामकाज की समीक्षा करेगा। साथ ही संघ परिवार की सरकार से अपेक्षाओं तथा सरकार की सीमाओं पर भी बातचीत होगी।

विज्ञापन


सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले और डॉ. कृष्णगोपाल की मौजूदगी में होने वाली इस समन्वय बैठक में सरकार व संगठन के बीच बेहतर तालमेल के तौर-तरीकों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं में उभर रही नाराजगी दूर करने के साथ मंत्रिमंडल में फेरबदल सहित समायोजन पर भी बात होने की उम्मीद है। भाजपा के संगठनात्मक पुनर्गठन पर भी विचार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भले ही निकाय चुनाव के नतीजों को लेकर भाजपा और प्रदेश सरकार सार्वजनिक तौर पर खुशी जता रहे हों लेकिन अंदरखाने परिणामों से भगवा टोली के रणनीतिकार बहुत प्रसन्न नहीं है। उन्हें लोकसभा चुनाव के लिहाज से यह रुझान ठीक नहीं लग रहे हैं।

संगठन स्तर पर हुई समीक्षा बैठक में यह तथ्य सामने आने के बाद भगवा टोली के कान खड़े हो गए हैं कि सरकारी दफ्तरों में उपेक्षा और शासन में प्रभावी सुनवाई न होने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। इसी नाते छोटे नगरों के नतीजे भाजपा की उम्मीदों के अनुसार नहीं रहे। समन्वय बैठक में इस मामले पर भी चर्चा होगी।

किस तरह हो बेहतर संवाद 

हालांकि, प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद हुई पहली बैठक में सरकार और संगठन में समन्वय के मुद्दे पर बातचीत हुई थी। तय हुआ था कि राज्य और जिला स्तर पर समन्वय समितियां बनेंगी। कुछ जगहों पर ये समितियां बनी भी लेकिन बहुत प्रभावी नहीं रही। बैठक में इन समितियों को प्रभावी बनाने पर बातचीत होगी। साथ ही इस पर भी चर्चा होगी कि स्थानीय मुद्दों को सुलझाने और सरकार तथा संगठन के बीच किस तरह और  बेहतर संवाद बनाया जा सकता है।

इन मसलों पर भी होगी चर्चा 

निकाय चुनाव में कुछ मंत्रियों के क्षेत्रों में नतीजे काफी चिंताजनक रहे हैं। कई जगहों से  स्थानीय स्तर पर मंत्रियों द्वारा संगठन से तालमेल न रखने और कार्यकर्ताओं की न सुनने की शिकायतें संघ को मिली हैं। कई विधायकों और सांसदों की तरफ से भी सरकार के मंत्रियों द्वारा उनकी बात न सुनने की शिकायतें उठती रही हैं। अधिकारियों की मनमानी और कार्यकर्ताओं की ही नहीं बल्कि विधायकों व सांसदों की बात भी न सुनने के मामले संघ नेतृत्व की जानकारी में हैं।

सके चलते कुछ मंत्रियों की भूमिका में फेरबदल, कुछ की तरक्की तो कुछ के मौजूदा विभागों को बदलकर उनका कद घटाने की चर्चा सियासी गलियारों में चल रही है। साथ ही संकेत मिल रहे हैं कि संगठन और सरकार मेें कुछ पदों पर कार्यकर्ताओं के समायोजन पर सहमति बन गई है। कई स्थानों की सूची बन गई है। जानकारी के मुताबिक, बैठक में इन सब  मसलों पर बातचीत होगी। भाजपा संगठन के पुनर्गठन पर भी बातचीत होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed