फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   RSS trying to handle the situation in Ayodhya through famous Muslim faces

बड़े मुस्लिम चेहरों के जरिए अयोध्या के हालात संभालने की कोशिश में जुटा संघ

Sun, 03 Nov 2019 04:55 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 03 Nov 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
RSS trying to handle the situation in Ayodhya through famous Muslim faces
Mohan Bhagwat - फोटो : अमर उजाला

अयोध्या पर आने वाले फैसले के मद्देनजर माहौल सामान्य बनाए रखने की कोशिश में जुटे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अब बड़े मुस्लिम चेहरों के जरिये भी मुसलमानों के बीच  हालात सामान्य बनाए रखने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। इसकी जिम्मेदारी संघ परिवार को लेकर मुसलमानों के बीच गलतफहमी दूर करने का अभियान चला रहे मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के ऊपर डाली गई है।

विज्ञापन


वैसे तो मंच ने इस सिलसिले में देश भर के लिए कार्यक्रम बनाए हैं। प्रदेश में लखनऊ सहित पांच स्थानों पर ‘हुब्बल वतनी पैगामे अमन कांफ्रेंस’ के जरिये इस काम को करने की योजना बनाई गई है। इसके अलावा अन्य कई छोटे-छोटे कार्यक्रमों और संपर्क के जरिये भी मुस्लिम से इस मुद्दे पर धैर्य, संयम और सौहार्द्र बनाए रखने की अपील करने की जाएगी।
विज्ञापन


मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की प्रदेश संयोजिका डॉ. शबाना आजमी बताती हैं कि पांचों सम्मेलन एक सप्ताह में कर लिए जाएंगे। लखनऊ में 8 नवंबर को छोटे इमामबाड़े में सम्मेलन होगा। इसके अलावा वाराणसी, मेरठ, बरेली और आगरा में इन सम्मेलनों को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी सम्मेलनों में मुस्लिम समाज के प्रभाशाली बुद्धिजीवी, विद्वान और आलम-ए-दीन तथा समाजसेवियों के जरिये मुसलमानों से इत्तेहाद के साथ अमन व सुकून बनाए रखने की अपील की जाएगी। साथ ही आग्रह किया जाएगा कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का इंतजार करें।

जो फैसला आए उसका दिल से सम्मान करें। आग्रह किया जाएगा कि मंदिर-मस्जिद के नाम पर इंसानियत और आपसी भाईचारा नहीं बिगड़ना चाहिए। भाजपा का अल्पसंख्यक मोर्चा भी इस अभियान में सहयोग करेगा।

मुसलमान का मतलब अपने वतन से मोहब्बत करना

इस तरह तैयारी
बकौल डॉ. आजमी मुस्लिम मंच के इन सम्मेलनों में मुसलमानों को समझाया जाएगा कि वे मुसलमान का मतलब अपने वतन से मोहब्बत करना है। जब वतन से मोहब्बत करेंगे तभी पूरी तरह शांति आएगी। इसके लिए अपने देश के बुजुर्गों, नबियों और अवतारों की इज्जत करना मुसलमानों का फर्ज है। हर एक को अपने-अपने मजहब के अनुसार, इबादत करने का अधिकार है।

सारी दुनिया यह मानती है कि अयोध्या में ही श्रीराम का जन्म हुआ था। इसलिए इस पर विवाद खड़ा करने का कोई तुक नहीं है। फैसला यदि हिंदुओं के पक्ष में आए तो खुशी के साथ उसे स्वीकार करें। पर, यदि निर्णय मुस्लिमों के पक्ष में आए तो भी यह स्वीकार करते हुए कि भगवान राम का जन्म अयोध्या में ही हुआ था पूरी भूमि मंदिर बनाने के लिए खुशी-खुशी सौ करोड़ से ज्यादा हिंदू भाइयों की भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्हें सौंप देनी चाहिए।

 

रविवार से हुई अभियान की शुरूआत

 

यह महीना पैगंबर मोहम्मद साहब की पैदाइश का महीना है। इसलिए उनकी तालीम भी याद रखना चाहिए। वह कहते हैं, ‘अल्लाह ने फरमाया है कि वह जमीन पर फसाद और बिगाड़ पैदा करने वालों को हरगिज पसंद नहीं करता। जो शख्स किसी इंसान का नाहक कत्ल करता है अल्लाह मानता है कि उसने पूरी इंसानियत का कत्ल कर दिया।

इसलिए हमलावर मुगल  कभी इस्लाम के बताए रास्ते पर नहीं चले। इसलिए उनके लिए  लड़ना ठीक नहीं। किसी को कुछ देकर ही उसका दिल जीता सकता है। डॉ. आजमी ने बताया कि मंच से जुड़े लोग घर-घर जाकर मुसलमानों से इस मुद्दे पर किसी के भड़काने में न आने और हिंदू भाइयों के साथ मिल-जुलकर रहने के लिए समझाएंगे। इस अभियान की शुरुआत रविवार से हो रही है।

सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का करें सम्मान

फैसले का सम्मान करने की अपील

इस बीच, मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता यासर जीलानी ने मुसलमानों से अपील की है कि अयोध्या मामले पर सर्वोच्च न्यायालय का जो भी फैसला आए उसका पूरा एहतराम करें। फैसला पक्ष में आए तो जश्न न मनाएं और यदि हिंदू भाइयों के पक्ष में आए तो एहतेजाज (विरोध प्रदर्शन) न करें।

नारेबाजी भी न करें और कोई ऐसी बात न बोलें जो किसी कौम, उसकी धार्मिक भावनाओं और उसके मजहबी जज्बातों को मजरूह (कष्ट पहुंचाने वाला) करने वाला हो। फैसला यदि पक्ष में आए तो मुसलमान भाइयों को चाहिए कि सौ करोड़ से ज्यादा हिंदू भाइयों की आस्था का केंद्र श्रीराम के मंदिर के लिए उस जमीन को उन्हें सौंपकर हिंदू भाइयों की आस्था का सम्मान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed