फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   RSS dattatreya hosabale instructs BJP.

अपने तेवरों का और धार दे यूपी भाजपा: आरएसएस

Tue, 19 Jan 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 19 Jan 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
RSS dattatreya hosabale instructs BJP.

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सहसरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने भाजपा को सलाह दी है कि वो अपने तेवर को और धार दे। इससे वह भविष्य में और तेज होने वाली वैचारिक युद्ध का मुकाबला आसानी कर सकेगी।

विज्ञापन


उन्होंने भाजपा समेत अन्य अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों को भी वैचारिक मुद्दों के आधार पर मिलने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने सभी संगठनों के आपसी समन्वय को और मजबूत बनाने को कहा। वे सोमवार को निराला नगर स्थित भारतीय शिशु मंदिर में आयोजित सभी अनुषांगिक संगठनों के समन्वय बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समन्वय समितियों के फैसलों की अनदेखी पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि सभी संगठनों में बेहतर तालमेल बनाकर ही अच्छे परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। इसलिए समन्वय समिति के फैसलों की अनदेखी करना किसी भी संगठन की मजबूती को नुकसान पहुंचा सकता है।

ये होगा बेहद महत्वपूर्ण

RSS dattatreya hosabale instructs BJP.

उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि कोई भी महत्वपूर्ण फैसला समन्वय समिति की सलाह के बाद ही लिया जाए। यदि किसी संगठन से हटाए गए पदाधिकारी को किसी और संगठन में शामिल करना हो तो दोनों संगठनों के समन्वय समिति के पदाधिकारियों से सलाह अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए।

सहसरकार्यवाह ने कहा कि इसी प्रकार किसी अन्य जिले के पदाधिकारियों को संगठन में शामिल करने से पहले उस जिले के समन्वय समिति की सहमति मिलने के बाद उस पदाधिकारी को शामिल करें।

बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी व संगठन मंत्री सुनील बंसल, मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनुपम के अलावा विहिप व हिंदू जागरण मंच समेत अन्य अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed