फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   RSS comes forward for damage control in BJP.

मोदी सरकार से नाराज 'भगवा सेना' के महारथियों को मनाएगा संघ

Sun, 21 Aug 2016 09:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 21 Aug 2016 09:22 PM IST
विज्ञापन
RSS comes forward for damage control in BJP.
मोहन भागवत व नरेंद्र मोदी - फोटो : amar ujala

मोदी सरकार के कामकाज को लेकर भगवा टोली के कुछ संगठनों में फैल रही नाराजगी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की चिंता बढ़ा दी है। आरएसएस ने इस नाराजगी को बढ़ने से पहले ही रोकने का फैसला किया है।

विज्ञापन


इसकी कमान संघ प्रमुख मोहन भागवत ने खुद संभाल ली है। वे अगले सप्ताह लखनऊ आ रहे हैं। वे 29 अगस्त को भगवा परिवार के सभी संगठनों के प्रमुख लोगों से बात करेंगे। उनकी शिकायतें समझेंगे और उन्हें समझाएंगे। बैठक में भाजपा के लोग भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


बीते दिनों गोरक्षकों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के बाद विहिप व अन्य संगठनों की नाराजगी मुखर हुई थी। विहिप के अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने तो इस पर सार्वजनिक रूप से बयान भी दे डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, केंद्र सरकार की श्रमिक नीतियों के विरोध में आरएसएस से जुड़े संगठन भारतीय मजदूर संघ भी जिस तरह ट्रेड यूनियनों के साथ खड़ा हुआ। उसने संघ के प्रमुख लोगों के कान खड़े कर दिए हैं।

अयोध्या मुद्दे पर चुप्पी से भी संत नाराज

RSS comes forward for damage control in BJP.

संघ से जुड़े लोग बताते हैं कि हिंदू जागरण मंच के लोगों में धर्मांतरण पर प्रतिबंध लगाने की मांग पर केंद्र सरकार की चुप्पी को लेकर नाराजगी फैल रही है। अयोध्या मुद्दे पर केंद्र सरकार की चुप्पी पर अब संतों की प्रतिक्रियाएं भी सार्वजनिक होने लगी हैं।

संघ और उससे जुड़े संगठनों से लोग तरह के सवाल करने लगे हैं। संघ के शीर्ष नेतृत्व इससे चिंतित है। वह इस नाराजगी को और ज्यादा फैलने से पहले ही शांत करना चाहता है जिससे इस नाराजगी के चलते विधानसभा चुनाव की रणनीति पर कोई असर न पड़े।

ये है वजह
भले ही संघ सार्वजनिक तौर पर राजनीति से तटस्थ भूमिका में दिखाई देना चाहता हो, लेकिन यह बात सभी जानते हैं कि संघ नेतृत्व के दिल व दिमाग में भाजपा के लिए ही हमदर्दी रहती है। वह चुनाव में यूपी में भाजपा को सत्ता में देखना चाहता है जिससे उसका कई एजेंडों पर काम आसान हो जाए।

संघ का शीर्ष नेतृत्व जानता है कि चाहे मंदिर की बात हो या गोरक्षा की या फिर धर्मांतरण का मसला हो। यूपी में कई काम यहां की सरकार के बिना नहीं हो सकते। इसीलिए उसकी कोशिश है कि कुछ भी ऐसा न होने पाए जिससे यूपी में भाजपा को सत्ता में लाने के रास्ते में कोई बाधा खड़ी हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed