फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rs 50 lakh stolen from former army man, school owner's house

Lucknow News: पूर्व सैन्यकर्मी, स्कूल संचालक के घर 50 लाख की चोरी

Wed, 25 Feb 2026 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Rs 50 lakh stolen from former army man, school owner's house
सरोजनीनगर। बिजनौर इलाका स्थित कल्प सिटी में चोरों ने दो बंद घरों से 50 लाख रुपये के जेवर व नकदी साफ कर दी। सीसीटीवी कैमरे में तीन चोरों की फुटेज पुलिस को मिली है। एफआईआर दर्ज कर पुलिस इनकी तलाश में लगी है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी संतोष कुमार पांडेय के मुताबिक सोमवार दोपहर 12:10 बजे उनकी पत्नी सोनू और बेटी सपना बाजार गई थीं। शाम पांच बजे दोनों लौटीं तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो बेडरूम का सामान बिखरा पड़ा मिला। संतोष के मुताबिक चोर घर से करीब आठ लाख रुपये नकद, सोने की तीन अंगूठियां, एक चेन, दो जोड़ी सोने के कंगन और 10 जोड़ी पायल ले गए।
विज्ञापन


उधर, किराये पर रहने वाले स्कूल संचालक राजेश तिवारी के मुताबिक उनकी पत्नी चार-पांच दिन से ओपी चौधरी अस्पताल में भर्ती थीं। इस कारण घर में कोई नहीं था। राजेश का कहना है कि सोमवार दोपहर को जब वह घर आए तो सब सामान्य था। रात 12 से दो बजे के बीच घुसे चोर 16 लाख रुपये के गहने, चांदी के बर्तन, नकदी व कपड़े ले गए। घटना की जानकारी होने के बाद दोनों पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर बिजनौर पुलिस के साथ एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा मौके पर पहुंचे और जांच की। एसीपी ने बताया कि फुटेज में दिख रहे चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed