Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rs 5 lakh fine imposed on Ramky for negligence in cleaning

Lucknow News: सफाई में लापरवाही पर रामकी पर पांच लाख का जुर्माना

Fri, 06 Nov 2026 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Rs 5 lakh fine imposed on Ramky for negligence in cleaning
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। चेतावनी के बाद भी सफाई कार्य में लापरवाही पर नगर निगम ने निजी सफाई कंपनी लखनऊ स्वच्छता अभियान (रामकी) पर बृहस्पतिवार को पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही कंपनी को चेतावनी भी जारी की गई है। यह कार्रवाई नगर निगम के जोन तीन में आने वाले वार्डों में निरीक्षण के दौरान गंदगी पाए जाने पर की गई है।
विज्ञापन

नगर निगम ने त्योहारों को देखते हुए बुधवार से तीन दिन का विशेष सफाई अभियान शुरू किया है। इसके बावजूद कंपनी की कार्यशैली में सुधार नहीं दिख रहा। रामकी के पास दो साल से शहर के 77 वार्डों में सफाई की जिम्मेदारी है। इसके लिए नगर निगम हर साल करीब 300 करोड़ रुपये का भुगतान कर रहा है। पिछली कंपनी इकोग्रीन एनर्जी के मुकाबले रामकी को दो गुना से अधिक भुगतान किया जा रहा है, फिर भी सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह जोनल अधिकारी अजीत राय ने जोन तीन के कई वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई व्यवस्था खराब मिलने पर कंपनी पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 लाख का और लगेगा जुर्माना : जोन चार के जोनल सेनेटरी अधिकारी पंकज शुक्ला ने बताया कि कंपनी को कई बार सफाई में सुधार के लिए चेतावनी और नोटिस दिए गए हैं। जुर्माना लगाने के बावजूद काम में सुधार नहीं हो रहा है। पिछले एक सप्ताह में निरीक्षण के दौरान कई जगह गंदगी मिली है। इस पर कंपनी पर 10 लाख रुपये का अतिरिक्त जुर्माना लगाने की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसे एक-दो दिन में मंजूरी के लिए नगर आयुक्त को भेजा जाएगा। जुर्माने की रकम कंपनी के बिल से काटी जाएगी।
कौन दे रहा कंपनी को शह
सूत्रों के मुताबिक, दो साल में कंपनी पर करीब आठ करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है। मुख्यमंत्री, राज्यपाल और प्रधानमंत्री के आगमन वाले मार्गों पर भी सफाई में लापरवाही सामने आ चुकी है। इसके बावजूद सुधार नहीं होने से कंपनी को मिल रहे संरक्षण पर सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि कई बड़े और प्रभावशाली लोगों का कंपनी पर हाथ है। इसी वजह से कंपनी मनमानी करती है और उस पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती है।
शहर को 24 घंटे साफ रखना संभव नहीं है। कहीं कमी मिलने पर सीधे जुर्माना लगाने के बजाय पहले सुधार का मौका दिया जाना चाहिए। दो दिन पहले चंदन हॉस्पिटल के पास सफाई में लापरवाही पर दो कर्मचारियों को काम से हटाया गया है। -अभय रंजन, प्रोजेक्ट हेड, लखनऊ स्वच्छता अभियान (रामकी)

दो निलंबित, तीन इंजीनियरों व दो अन्य को नोटिस
दो नवंबर को अयोध्या रोड स्थित एक निजी अस्पताल में नेता को देखने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क की बदहाली और गंदगी पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद नगर निगम ने माली शुभम रावत और सफाई सुपरवाइजर प्रेम कुमार को निलंबित कर दिया। जोन चार के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, जोनल सिनेटरी अधिकारी और सफाई एवं खाद्य निरीक्षक को नोटिस जारी किया गया है। निजी कंपनी रामकी ने भी दो सफाई कर्मियों को हटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed