{"_id":"6a612a56ff618738e80f0fc2","slug":"rs-18-lakh-swindled-under-the-guise-of-online-tasks-and-investments-lucknow-news-c-13-lko1096-1839904-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ऑनलाइन टास्क और निवेश के नाम पर 18 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ऑनलाइन टास्क और निवेश के नाम पर 18 लाख रुपये ठगे
Thu, 23 Jul 2026 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। कैसरबाग के कैंट रोड निवासी जैन शोएब से साइबर जालसाजों ने 18 लाख रुपये ठग लिए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा के मुताबिक, आठ अप्रैल को जैन शोएब को महिला का फोन आया। महिला ने कंपनी का नाम लेकर ऑनलाइन टास्क पूरा करने और निवेश पर 10 गुणा मुनाफे का लालच दिया। इसके बाद जालसाजों ने जैन को व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा। झांसे में आकर जैन ने धीरे-धीरे 18 लाख रुपये अलग-अलग खातों में भेजे। बाद में वीआईपी सदस्य बनाने के नाम पर अधिक रुपये मांगे गए। शक होने पर जैने ने रुपये वापस मांगे। जालसाजों ने 27 लाख रुपये मुनाफे का दावा किया। जैन ने और रुपये लगाने से मना किया तो आरोपियों ने खाता फ्रीज करने की धमकी दी। इंस्पेक्टर के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ धमकी व आईटी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। साइबर क्राइम सेल की मदद से जांच की जा रही है।