फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rs 13.08 lakh stolen from ATM cash tray

Lucknow News: एटीएम की कैश ट्रे से 13.08 लाख रुपये उड़ाए

Sat, 23 Dec 2023 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 23 Dec 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Rs 13.08 lakh stolen from ATM cash tray
लखनऊ। इंदिरानगर सेक्टर बी स्थित पीएनबी के एटीएम बूथ में एक चोर पासवर्ड से कैश ट्रे खोलकर 13,08,500 रुपये चुरा ले गया। उसकी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। कैश लोड करने वाली कंपनी के मैनेजर ने चार कस्टोडियन व एक अज्ञात के खिलाफ गाजीपुर थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने एक कस्टोडियन को गिरफ्तार किया है। उसी ने अपने दोस्त को कैश ट्रे का पासवर्ड बताकर चोरी कराई थी।
विज्ञापन


गोमतीनगर स्थित सीएमएस इंफो सिस्टम लिमिटेड कंपनी के रीजनल ऑपरेशन मैनेजर रवींद्र शर्मा ने बताया कि उनकी कंपनी विभिन्न बैंकों के एटीएम में कैश लोड करती है। ये काम कस्टोडियन के माध्यम से कराया जाता है। 19 दिसंबर की सुबह 11.48 बजे इंदिरानगर सेक्टर बी स्थित पीएनबी के एटीएम बूथ में एक युवक पहुंचा। वह अपना चेहरा ढंके था। बूथ में पहुंचते ही उसने हथेली पर लिखा पासवर्ड देखा और एटीएम की कैश ट्रे खोलकर 13,08,500 रुपये निकालकर भाग गया।
विज्ञापन

अगले दिन जब कंपनी के लोग एटीएम में कैश लोड करने पहुंचे तो कैश ट्रे खुली मिली। मैनेजर रवींद्र शर्मा ने बृहस्पतिवार को अज्ञात चोर और कंपनी के चार कस्टोडियन कानपुर के बाबूपुरवा निवासी नौशाद अली, चंदौली चकिया निवासी सूरज देव मौर्य, चिनहट निवासी शिवांक और प्रदीप के खिलाफ गाजीपुर थाने में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैनेजर रवींद्र शर्मा के मुताबिक जांच में पता चला उक्त रूट पर कस्टोडियन नौशाद अली और सूरज देव एटीएम में कैश लोड करते हैं। सूरज के छुट्टी पर होने पर उसका काम शिवांक और प्रदीप देखते हैं। शिवांक और नौशाद अली एक ही कमरे में किराए पर रहते हैं।

डीसीपी नॉर्थ कासिम आब्दी ने बताया कि वारदात को तीन मिनट के अंदर अंजाम दिया गया। एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी युवक की फुटेज मिली है। उसने अपना चेहरा ढंक रखा था। पासवर्ड से उसने कैश ट्रे खोली और रुपये निकाल ले गया। बाहर जाकर उसने मोबाइल फोन से किसी से बात की और फिर चुपचाप वहां से चला गया। तीन मिनट के अंदर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। डीसीपी ने बताया कि जांच में कस्टोडियन नौशाद अली की भूमिका संदिग्ध मिली है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने एटीएम की कैश ट्रे का पासवर्ड अपने साथी कानपुर के नौबस्ता निवासी अभिषेक को बताने की बात कबूली है। पुलिस की एक टीम अभिषेक की तलाश में कानपुर भेजी गई है। अन्य तीनों नामजद कस्टोडियन की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed