{"_id":"61ef956379534203040e0300","slug":"rpn-singh-will-join-bjp-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"RPN Singh: यूपी में कांग्रेस को तगड़ा झटका, स्टार प्रचारक घोषित हो चुके आरपीएन सिंह भाजपा में हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RPN Singh: यूपी में कांग्रेस को तगड़ा झटका, स्टार प्रचारक घोषित हो चुके आरपीएन सिंह भाजपा में हुए शामिल
Tue, 25 Jan 2022 05:04 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 25 Jan 2022 05:04 PM IST
सार
एक दिन पहले ही यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारक घोषित किए गए आरपीएन सिंह भाजपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। एक दिन पहले ही वह यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस की तरफ से स्टार प्रचारक घोषित किए गए थे। उन्होंने दिल्ली में भाजपा कार्यालय में यूपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली।
विज्ञापन
इस मौके पर आरपीएन सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का दिल है। जब यूपी तरक्की करेगा तो देश भी तरक्की करेगा और पिछले सात साल में जिस तरह से केंद्र की योजनाओं को राज्य में लागू किया गया वो प्रशंसनीय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यूपी में इस बार भी एक बार पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनने वाली है। सिंह के भाजपा में शामिल होने पर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि कांग्रेस जो लड़ाई लड़ रही है वो बेहद मुश्किल है। इसके लिए दम चाहिए। आत्मविश्वास और बहादुरी चाहिए। इसे कायरता से नहीं लड़ा जा सकता है। वो जहां भी जा रहे हैं उन्हें शुभकामनाएं।
विज्ञापन
- भाजपा उत्तर प्रदेश (@BJP4UP) 25 Jan 2022
विज्ञापन
आरपीएन सिंह को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। आरपीएन सिंह पडरौना राजघराने से आते हैं जिनका इलाके में काफी प्रभाव है। वह 2009 में तत्कालीन पडरौना सीट से लोकसभा सांसद चुने जा चुके हैं और यूपीए- 2 सरकार में सड़क परिवहन, पेट्रोलियम और गृह राज्यमंत्री भी रह चुके हैं।
उधर, एक के बाद एक नेताओं के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस लगातार कमजोर होती जा रही है। हाल ये है कि इसके पहले लड़की हूं लड़ सकती हूं कि पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य भी भाजपा में शामिल हो गईं।