फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   RPF Sipahi returned 40 thousand rupees to the passenger, which was missed in the train.

आरपीएफ सिपाही को सलाम, यात्री को ट्रेन में छूटे 40 हजार रुपये लौटाए, बैग पाकर छलक पड़े आंसू

Wed, 24 Apr 2019 04:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 24 Apr 2019 04:38 PM IST
विज्ञापन
RPF Sipahi returned 40 thousand rupees to the passenger, which was missed in the train.
यात्री को 40 हजार रुपये लौटाता सिपाही - फोटो : amar ujala

लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ  सिपाही रामजीत यादव ने मंगलवार को मुंबई से लखनऊ पहुंचे एक पैसेंजर के ट्रेन में छूटे 40 हजार रुपये बैग सहित लौटा दिए। पैसेंजर बहन की शादी के लिए घर आया था। पैसे पाकर उसकी आंखें भर आईं।

विज्ञापन


आरपीएफ इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि यात्री लखीमपुर खीरी निवासी मो. आसिफ  का बैग एलटीटी एक्सप्रेस में छूट गया था। मंगलवार शाम करीब पांच बजे ट्रेन की चेकिंग के दौरान सिपाही रामजीत यादव को बैग मिला। 40 हजार रुपये नकद और 10 नए कपड़े मिले।
विज्ञापन


सिपाही बैग लेकर आरपीएफ पोस्ट पहुंचा। उपनिरीक्षक विमल बाबू को पूरी जानकारी दी। बैग में मिले मोबाइल नंबर पर संपर्क कर मो. आसिफ  को बुलाकर टिकट वगैरह की जांच-पड़ताल करने के बाद बैग व नकदी सौंप दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैफियत में खोया सामान, लौटाया

RPF Sipahi returned 40 thousand rupees to the passenger, which was missed in the train.
यात्री को अटैची सौंपते हुए - फोटो : amar ujala
वहीं कैफियत एक्सप्रेस से दिल्ली से आजमगढ़ जा रही महिला यात्री महिमा की अटैची रेलवे गेट के पास गिर गई। आरपीएफ उपनिरीक्षक टीएन यादव को यह अटैची गश्त के दौरान मिली। उसमें 1,329 रुपये नकद व कागजात मिले। बताया गया कि सफर के दौरान अटैची गायब हो गई थी। पैसेंजर को पोस्ट पर बुलाकर सामान लौटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed