{"_id":"5d034f898ebc3e53f27d20b8","slug":"rpf-raid-on-javed-travel-agency-in-gonda","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोंडाः ई टिकटिंग के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, टिकट समेत हजारों रुपये बरामद, यूं चल रहा था फर्जीवाड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोंडाः ई टिकटिंग के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, टिकट समेत हजारों रुपये बरामद, यूं चल रहा था फर्जीवाड़ा
Fri, 14 Jun 2019 04:48 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 14 Jun 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने रगड़गंज बाजार मे छापेमारी कर ई टिकटिंग के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है। आरपीएफ की छापेमारी मे रेलवे के कुल 62 रिजर्व टिकट व 73 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है। इस मामले मे पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
रेलवे के असिस्टेंट सिक्योरिटी कमिश्नर विपिन कुमार सक्सेना के मुताबिक आरपीएफ को रगड़गंज बाजार मे अवैध ई टिकटिंग के कारोबार की सूचना मिली थी। इस सूचना पर गुरुवार देर रात रगड़गंज बाजार के जावेद ट्रवेल एजैंसी के नाम से चल रही दुकान पर छापा मारा गया।
विज्ञापन
दुकान पर बड़े पैमाने पर ई टिकट बनाने का कारोबार किया जा रहा था। रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने मौके से विभिन्न स्थानों के लिए बुक किए गए 62 लैपटॉप, पैन ड्राइव व तमाम अन्य उपकरण समेत विभिन्न स्थानों के रिजर्व टिकट समेत 73670 रुपये की नकदी बरामद की है। असिस्टेंट सिक्योरिटी कमिश्नर विपिन कुमार सक्सेना ने बताया कि इस मामले मे आरोपी नसीम अहमद को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी युवक के खिलाफ रेलवे अधिनियम की विभिन्न धाराओं मे रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
आईआरसीटीसी की फर्जी आईडी से बुक किया जा रहा था टिकट
प्रतीकात्मक तस्वीर
रेलवे के असिस्टेंट सिक्योरिटी कमिश्नर ने बताया कि जावेद ट्रवेल एजेंसी करने संचालन करने वाला युवक नसीम बेहद शातिर किस्म का है। उसने रेलवे की आईआरसीटीसी की बेवसाइट पर फर्जी तरीके से 45 आईडी बना रखी थी। इसी आईडी के जरिए वह अवैध रूप से ई टिकट बनाने का कारोबार कर रहा था और ट्रेन मे रिजर्वेशन दिलाने के नाम पर यात्रियों से मनमानी रकम वसूल रहा था।