फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rpf inspection

Lucknow News: रेलयात्री की सुरक्षा मुकम्मल करे आरपीएफ, जीआरपी

Fri, 21 Nov 2025 09:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 09:41 PM IST
विज्ञापन
rpf inspection
रेलयात्री की सुरक्षा मुकम्मल करे आरपीएफ, जीआरपी

विज्ञापन
महानिदेशक आरपीएफ पहुंची लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। रेलवे बोर्ड में आरपीएफ महानिदेशक सोनाली मिश्र शुक्रवार को लखनऊ में थीं। उन्होंने पूर्वोत्तर रेलवे के ऐशबाग स्टेशन का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त गोरखपुर तारिक अहमद एवं डीआईजी चन्द्रमोहन मिश्र उपस्थित रहे। उन्होंने ऐशबाग को यात्री सुरक्षा एवं यात्री विषयक अपराधों की तकनीकी आधार पर प्रभावी रोकथाम के लिए निर्देशित किया। सुश्री मिश्रा ने जगजीवन राम आरपीएफ अकादमी निरीक्षण किया। निदेशक बी.वेंकटेश्वर राव को तकनीकी प्रशिक्षण, कौशल प्रबन्धन आधारित पाठ्यक्रम के अनुरूप प्रशिक्षण देने पर जोर देने को कहा गया। इसी क्रम में उन्होंने मण्डल रेल प्रबन्धक का भी दौरा किया। निरीक्षण के दौरान मण्डल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवाल के साथ रेलवे सुरक्षा बल के महत्वपूर्ण मुद्दों एवं प्रबन्धन के सम्बन्ध में समन्वय बैठक की गई। अपर पुलिस महानिदेशक जीआरपी प्रकाश डी के साथ यात्रियों की सुरक्षा के बाबत बातचीत की। अपराध नियंत्रण हेतु टेक्नोलाॅजी का बेहतर इस्तेमाल करने व यात्री विषयक अपराधों के नियंत्रण सुरक्षात्मक कदम उठाने को कहा। साथ ही यात्रियों के साथ होने वाले अपराधों एवं रेल सम्पत्ति की चोरी करने वाले अपराधियों पर नकेल कसने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed