{"_id":"dcb8c5f7963cd08a53c51f2cf229141a","slug":"roxford-beats-awadh-club-in-one-sided-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रॉक्सफोर्ड ने अवध क्लब को दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रॉक्सफोर्ड ने अवध क्लब को दी मात
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 12 Sep 2014 01:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रॉक्सफोर्ड ने अवध क्लब को 2-0 से मात देते हुए जिला फुटबॉल लीग में पूरे
विज्ञापन
अंक अर्जित किए। लखनऊ विश्वविद्यालय ग्राउंड में भारी बारिश के बीच हुए
मुकाबले में दोनों टीमों ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी।
मैच की शुरुआत में रॉक्सफोर्ड ने कुछ अच्छे मूव बनाए, जिसका फायदा टीम को खेल के 20वें मिनट में मिला। रचित कपिल ने साथी खिलाड़ी के पास को गोल में बदलते टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। मध्यांतर तक यह स्कोर कायम रहा।
दूसरे हाफ में अवध क्लब के खिलाड़ियों ने वापसी के लिए कई प्रयास किए लेकिन अग्रिम पंक्ति मिले मौकों को गोल में तब्दील नहीं कर सकी।
इस बीच खेल के 55वें मिनट में जॉनसन ने रॉक्सफोर्ड के लिए दूसरा गोल करते हुए स्कोर 2-0 तक पहुंचा दिया। इसके बाद कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी।
वौमिक चमके, एलएमएस फाइनल में
वैमिक द्वारा हैट्रिक समेत किए पांच गोलों की मदद से लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल (एलएमएस) ने सेंट जॉन बास्को की चुनौती को 6-0 से तोड़ते हुए अविनाश चन्द्र चतुर्वेदी मेमोरियल अंतर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मे प्रवेश किया।
ला-मार्टीनियर ग्राउंड में खेले गए सेमीफाइनल में एलएमएस के वौमिक छाए रहे, जिन्होंने अपनी जबरदस्त स्किल ने सेंट जॉन बास्को की रक्षापंक्ति को भेद डाला। वैमिक ने खेल के 20वें, 25वें, 35वें, 38वें और 40वें मिनट में गोल दाए। विजेता टीम से छठा गोल प्रद्युम्न ने खेल के 58वें मिनट में किया।