फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   route diversion of trains from 14 to 19 september

14 से 19 सितंबर तक बदले रूट से होगा इन ट्रेनों का संचालन, चारबाग से चलेगी शताब्दी

Thu, 13 Sep 2018 12:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 13 Sep 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
route diversion of trains from 14  to 19 september
- फोटो : डेमो
पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा ऐशबाग से सीतापुर रेलखंड के मध्य  14 से 19 सितंबर के बीच नॉन इंटरलाकिंग कार्य कराया जाएगा। इसके कारण शताब्दी, लखनऊ जंक्शन-गोरखपुर इंटरसिटी सहित कई ट्रेनों को बदले रूट से चलाया जाएगा।
विज्ञापन


इनमें ट्रेन नंबर 12542 एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस, 12511 गोरखपुर-तिरूअनन्तपुरम् एक्सप्रेस को 16 सितंबर को लखनऊ जंक्शन के बजाय चारबाग से  चलाया जाएगा। ट्रेन नंबर 12591 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस को 15 सितंबर, 15015 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस को 17 सितंबर, ट्रेन नंबर 12521 बरौनी-एर्नाकुलम एक्सप्रेस भी  लखनऊ जंक्शन के बजाय  चारबाग रेलवे स्टेशन से चलेंगी।
विज्ञापन


12589 गोरखपुर-सिकन्दराबाद एक्सप्रेस 19 सितंबर, 12512 तिरूअनंतपुरम-गोरखपुर एक्सप्रेस 12 और 16 सितंबर, 12590  सिकन्दराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस 14 सितंबर, 12522 एर्नाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस का लखनऊ जंक्शन की जगह  चारबाग से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां देखें, ट्रेनों का रूट

route diversion of trains from 14  to 19 september
डेमो
ट्रेन नंबर 12004 एवं 12003 नई दिल्ली-लखनऊ-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन की जगह पर चारबाग रेलवे स्टेशन से आवागमन होगा। इसके साथ ही गोरखपुर से 14 से 19 सितंबर तक चलने वाली 12531 गोरखपुर-लखनऊ जंक्शन इंटरसिटी एक्सप्रेस गोमतीनगर स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी और 12532 लखनऊ जंक्शन-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस गोमतीनगर से चलेगी।

जबकि  बरौनी से 13 से 18 सितंबर को संचालित होने वाली 15203 बरौनी-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस बादशाहनगर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी एवं 15204 लखनऊ जंक्शन-बरौनी एक्सप्रेस 14 से 19 सितंबर तक बादशाहनगर से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed