फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   route diversion in lucknow.

आज घर से निकलने से पहले पढ़ें जरूरी खबर

Wed, 31 Dec 2014 01:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 31 Dec 2014 01:19 PM IST
विज्ञापन
route diversion in lucknow.

नए साल की पूर्व संध्या पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए शहर में कई रास्तों का ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।

विज्ञापन


•सुभाष चौक और परिवर्तन चौक से हजरतगंज चौराहा जाने वाले वाहन कैसरबाग, चिरैयाझील, सिकंदरबाग और संकल्प वाटिका होते हुए आगे जाएंगे।

•हिंदी संस्थान व बाल्मीकि तिराहा से हजरतगंज जाने वाले वाहनों को चिरैयाझील, कैपर रोड और लालबाग की तरफ से भेजा जाएगा।

•मेफेयर तिराहा से अलका तिराहा कोई वाहन नहीं जा सकेगा। यहां के वाहनों को लालबाग, बाल्मीकि तिराहा, हिंदी संस्थान होकर आगे जाएंगे।

•नवल किशोर रोड तिराहा व लीला सिनेमा तिराहा से अलका तिराहा जाने वाले वाहनों को लारेंस टेरेस कॉलोनी व डनलप तिराहा से आगे भेजा जाएगा।

•हजरतगंज चौराहा से सिर्फ मल्टीलेवल पार्किंग जाने वाले वाहन ही आगे जाएंगे। बाकी वाहनों को सिकंदरबाग और रॉयल होटल होते हुए भेजा जाएगा।

•चिरैया झील तिराहा व शाहनजफ तिराहा से वाहन सहारागंज नहीं जाएंगे। इन वाहनों को सिकंदरबाग चौराहा से यू टर्न होकर सहारागंज की पार्किंग में भेजा जाएगा।

यहां जानें बसों का रूट

route diversion in lucknow.

•महानगर से आने वाली सिटी बसें सिकंदरबाग-हजरतगंज चौराहा के बजाए संकल्प वाटिका तिराहा से बैकुंठधाम होते हुए गांधी सेतु से आगे जाएंगी।

•चारबाग से हजरतगंज जाने वाली नगर बसों को केकेसी से कुंवर जगदीश चौराहा या हुसैनगंज चौराहा से कैसरबाग की तरफ भेजा जाएगा।

•अब्दुल हमीद चौराहा से एमबी क्लब, नेहरू चौराहा होते हुए सामान्य यातायात नहीं जाएगा। यहां का ट्रैफिक अटल रोड से गुरुद्वारा चौराहा कैंट होकर भेजा जाएगा।

पार्क रोड से हजरतगंज चौराहा, कैपर रोड से बाल्मीकि तिराहा, नवल किशोर रोड से बैंक ऑफ इंडिया, शाहनजफ तिराहा से डनलप तिराहा और डनलप से अलका तिराहा तक का रास्ता वन-वे रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed