{"_id":"5d62383e8ebc3e93d47d4b1c","slug":"route-change-and-cancellation-of-trains","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन तक बदले रूट से चलेगी पंजाब मेल, मेमू ट्रेनों का कैंसिलेशन बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन तक बदले रूट से चलेगी पंजाब मेल, मेमू ट्रेनों का कैंसिलेशन बढ़ा
Sun, 25 Aug 2019 12:56 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 25 Aug 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर रेलवे के रायबरेली रेलखंड पर मेंटीनेंस के काम के चलते रविवार से तीन दिनों तक पंजाब मेल बदले हुए रूट से चलेगी।
विज्ञापन
अमृतसर हावड़ा पंजाब मेल (13006) रविवार से प्रतापगढ़ के बजाय उतरेठिया, सुल्तानपुर होते हुए जफराबाद के रास्ते जाएगी। वहीं जम्मूतवी राजेंद्रनगर अर्चना एक्सप्रेस (12356) 26 अगस्त को बाराबंकी, फैजाबाद, जफराबाद के रास्ते वाराणसी जाएगी।
पुरी, आनंदविहार नीलांचल एक्सप्रेस(12875) सोमवार को सुल्तानपुर के रास्ते लखनऊ आएगी। ऐसे ही लखनऊ से वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस(14219/20) लखनऊ से रायबरेली के बीच 26 व 27 अगस्त को कैंसिल रहेगी। ट्रेन रायबरेली से वाराणसी तक चलेगी।
विज्ञापन
इन ट्रेनों का कैंसिलेशन बढ़ा
दूसरी ओर पहले से निरस्त चल रही लखनऊ कानपुर मेमू, कानपुर लखनऊ मेमू, लखनऊ जंक्शन कानपुर मेमू, कानपुर लखनऊ मेमू, कानपुर लखनऊ मेमू, बाराबंकी कानपुर सेंट्रल मेमू व कानपुर सेंट्रल बाराबंकी मेमू 30 अगस्त तक कैंसिलेशन बढ़ा दिया गया है।