फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   RoundGlass wins thrilling victory over Flicker Brothers

Lucknow News: राउंडग्लास की फ्लिकर ब्रदर्स पर रोमांचक जीत

Sat, 07 Feb 2026 02:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
RoundGlass wins thrilling victory over Flicker Brothers
प्रतियोगिता में गेंद के लिए जूझते ​खिलाड़ी।  - फोटो : संवाद

विज्ञापन


लखनऊ। ऑल इंडिया केडी सिंह बाबू सब जूनियर प्राइजमनी हॉकी प्रतियोगिता में शुक्रवार को राउंडग्लास अकादमी पंजाब ने फ्लिकर ब्रदर्स अकादमी हरियाणा को 2-0 से हराते हुए पूरे अंक प्राप्त किए। प्रतियोगिता के अन्य मुकाबलों में स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथाॅरिटी तमिलनाडु, पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ मोहाली और एमएमएस अकादमी हरियाणा ने जीत दर्ज की।

पद्मश्री मो. शाहिद स्टेडियम में दिन का पहला मुकाबला राउंडग्लास अकादमी और फ्लिकर ब्रदर्स के बीच खेला गया। दोनों टीमों में शुरुआत से एक दूसरे पर हमले शुरू किए। पहले क्वार्टर में दोनों टीमें एक-दूसरे पर गोल नहीं कर सकीं। दूसरे क्वार्टर में राउंडग्लास के लालू दिवाकर 23वें मिनट में साथी खिलाड़ी के पास को बेहतरीन हिट लगाकर गोल में बदलने में सफल रहे और टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। एक गोल से पिछड़ने के बाद फ्लिकर ब्रदर ने तीसरे क्वार्टर में मैच में वापसी की बहुत कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। राउंडग्लास की सजग रक्षापंक्ति से वे पार नहीं पा सके। चौथे और अंतिम क्वार्टर में राउंडग्लास के लालू दिवाकर एक बार फिर एक्शन में दिखाई पड़े। 52वें मिनट में फ्लिकर की रक्षापंक्ति का चकमा देकर लालू गोल दागने में सफल रहे और टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी जो मैच के अंत तक बनी रही।
विज्ञापन




एक अन्य मुकाबले में तमिलनाडु ने हॉकी असम को 16-0 के विशाल अंतर से पराजित किया। तमिलनाडु के कप्तान पी सुकुंठन ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और मैच में तीन हैट्रिक पूरी की और कुल 12 गोल दागते हुए हॉकी असम की कमर तोड़ दी। टीम से आर कौशिक ने दो और कवि दर्शन व आरएस बालाजी ने एक-एक गोल किए। प्रतियोगिता में दिन के तीसरे मुकाबले में पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ मोहाली ने राजस्थान को 7-0 के अंतर से शिकस्त दी। एकतरफा मुकाबले में मोहली के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल का प्रदर्शन किया, जबकि दूसरी ओर राजस्थान के खिलाड़ी गेंद पर कब्जे के लिए संघर्षरत दिखे। विजेता टीम से जगवीर सिंह ने तीन गोल किए, जबकि गुरनूर सिंह, जसराज सिंह, जी. सिंह और गुरकीरत सिंह ने एक-एक गोल किए। प्रतियोगिता के चौथे मुकाबले में एमएमएस अकादमी शाहाबाद ने एसईवाईओ मणिपुर को 5-0 से पराजित करते हुए पूरे अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज के मुकाबले

1- एमएमएस हरियाणा बनाम राजस्थान हॉकी

2- हॉकी असम बनाम फ्लिकर ब्रदर्स

3- पीआईएस मोहाली बनाम एसईओ मणिपुर

4- राउंडग्लास बनाम एसडीए तमिलनाडु

प्रतियोगिता में गेंद के लिए जूझते खिलाड़ी। 

प्रतियोगिता में गेंद के लिए जूझते खिलाड़ी। - फोटो : संवाद

प्रतियोगिता में गेंद के लिए जूझते खिलाड़ी। 

प्रतियोगिता में गेंद के लिए जूझते खिलाड़ी। - फोटो : संवाद

प्रतियोगिता में गेंद के लिए जूझते खिलाड़ी। 

प्रतियोगिता में गेंद के लिए जूझते खिलाड़ी। - फोटो : संवाद

प्रतियोगिता में गेंद के लिए जूझते खिलाड़ी। 

प्रतियोगिता में गेंद के लिए जूझते खिलाड़ी। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed