फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Round-the-clock testing will now be available at the Urology Department's Gandhi Ward at KGMU

Lucknow News: केजीएमयू के यूरोलॉजी विभाग, गांधी वार्ड में अब 24 घंटे होगी जांच

Wed, 17 Jun 2026 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Round-the-clock testing will now be available at the Urology Department's Gandhi Ward at KGMU
लखनऊ। केजीएमयू के गांधी वार्ड और यूरोलॉजी विभाग में भर्ती मरीजों की अब 24 घंटे पैथोलॉजी की जांच हो सकेगी। इसके लिए दोनों विभागों में कलेक्शन सेंटर खोला जाएगा। कर्मचारी यहां से बड़ी पैथोलॉजी में सैंपल लेकर जाएंगे। फिर जांच रिपोर्ट विभाग में देंगे। इससे तीमारदारों को भटकना नहीं पड़ेगा। वहीं, निजी पैथोलॉजी के खेल पर भी लगाम लगेगी।
विज्ञापन

गांधी वार्ड में करीब 250 बेड हैं। यहां मेडिसिन व आईसीयू वेंटिलेटर का संचालन हो रहा है। अभी रात के समय गंभीर मरीजों की जांच की जरूरत पड़ने पर तीमारदारों को सैंपल लेकर अलग-अलग जगह की दौड़ लगानी पड़ती है। नई व्यवस्था में वार्ड स्तर पर ही सैंपल कलेक्शन होने से निजी पैथोलॉजी का रैकेट खत्म होगा। केजीएमयू में भर्ती मरीजों के नाम पर बाहर की पैथोलॉजी और निजी जांच केंद्रों के सक्रिय होने की शिकायतें आती रही हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि कमीशन के लालच में मरीजों को निजी जांच केंद्रों और मेडिकल स्टोर वार्ड से भेजा जा रहा था। वार्ड में कलेक्शन सेंटर शुरू होने से ऐसी गतिविधियों पर भी रोक लग सकेगी। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह के मुताबिक, नई व्यवस्था से मरीजों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दवा स्टोर भी 24 घंटे खुलेगा
डॉ. केके सिंह के मुताबिक गांधी वार्ड व यूरोलॉजी विभाग में हॉस्पिटल रिवॉल्विंग फंड (एचआरएफ) का मेडिकल स्टोर भी 24 घंटे खुलेगा। अभी स्टोर व खून की जांच की सुविधा रात आठ बजे तक ही है। इसके बाद तीमारदारों को बाहर से दवा व जांच करानी पड़ती है, जिसका फायदा निजी केंद्र उठाते हैं। 24 घंटे मेडिकल स्टोर शुरू होने से मरीजों को वार्ड में ही जरूरी दवाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed