{"_id":"63f094878bf93cfc620d551a","slug":"roli-tiwari-mishra-replied-on-akhilesh-yadav-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: सपा से निकाले जाने पर रोली तिवारी मिश्र ने अखिलेश यादव पर किया पलटवार, ट्वीट कर कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: सपा से निकाले जाने पर रोली तिवारी मिश्र ने अखिलेश यादव पर किया पलटवार, ट्वीट कर कही ये बात
Sat, 18 Feb 2023 02:34 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 18 Feb 2023 02:34 PM IST
सार
सपा की पूर्व प्रवक्ता रोली तिवारी मिश्रा ने पार्टी से निकाले जाने पर अखिलेश यादव पर पलटवार किया है और कहा कि वो सनातन धर्मद्रोहियों के खिलाफ आवाज उठाती रहेंगी। उन्होंने ट्वीट कर संदेश दिया है।
विज्ञापन
पूर्व प्रवक्ता रोली तिवारी मिश्रा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह एवं पूर्व प्रवक्ता रोली तिवारी मिश्रा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। दोनों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। इस पर रोली तिवारी मिश्रा ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है और अखिलेश यादव पर तंज कसा है।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट किया कि 6 वर्षों की निष्ठा के इस पुरस्कार के लिए आभार आदरणीय अखिलेश यादव जी। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रद्रोहियों, सनातन धर्मद्रोहियों, रामद्रोहियों के खिलाफ आवाज उठाती थी उठाती रहूंगी। सनातन धर्म के स्वाभिमान प्रभु श्रीराम, श्रीरामचरितमानस के सम्मान के लिए ऐसे हजारों निष्कासन स्वीकार मुझे स्वीकार हैं।
विज्ञापन
16 वर्षों की निष्ठा के इस पुरस्कार के लिए आभार आदरणीय @yadavakhileshजी
विज्ञापन विज्ञापन
राष्ट्रद्रोहियों,सनातन धर्मद्रोहियों,रामद्रोहियों के खिलाफ़ आवाज़ उठाती थी उठाती रहूँगी
सनातन धर्म के स्वाभिमान
प्रभु श्रीराम,श्रीरामचरितमानस के सम्मान के लिए ऐसे हज़ारों निष्कासन स्वीकार#धर्मो_रक्षति_रक्षितः pic.twitter.com/2qUMkwkXFO— Dr Roli Tiwari Mishra पण्डित डॉ रोली तिवारी मिश्रा (@RoliTiwariMish1) February 17, 2023
ऋचा सिंह ने प्रयागराज पश्चिम विधानसभा से 2017 और 2022 का विधान सभा चुनाव लड़ा था। हार के बाद वह लगातार पार्टी के खिलाफ बयानबाजी कर रही थीं। इसी तरह पूर्व प्रवक्ता व आगरा दक्षिण से पार्टी प्रत्याशी रहीं डॉ. रोली तिवारी मिश्रा ने स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान आने के बाद निरंतर बयानबाजी कर रही थीं।
पिछले दिनों उन्होंने एक ट्वीट में लिखा था कि स्वामी के साथ अखिलेश हैं। मेरे पास बांके बिहारी हैं। अब देखना यह है कि कौन सा अहीर का छोरा किस पर भारी है। इस ट्वीट के बाद महिला सभा की निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कड़ी आपत्ति जताई थी।