{"_id":"048267b1d4a900e2867fa6a59b50d6f2","slug":"rojedar-not-get-water-electricity-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली-पानी न मिलने पर रोजेदार भड़के, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली-पानी न मिलने पर रोजेदार भड़के, हंगामा
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 01 Jul 2014 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराने शहर क्षेत्र में सोमवार को बिजली-पानी का संकट होने पर अपट्रान उपकेंद्र पर रात को हंगामा किया। इंजीनियरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठी फटकार रोजदारों को खदेड़ा।
विज्ञापन
इसी उपकेंद्र पर लोगों ने सोमवार दोपहर में भी हंगामा किया था। वहीं, इंदिरानगर में जले ट्रांसफार्मर की जगह ट्रॉली को 12 घंटे बाद लगाया गया।
रात को बिजली बंद होने से लोगों ने सेक्टर-14 ओल्ड उपकेंद्र का घेराव किया।
अपट्रॉन उपकेंद्र का पावर ट्रांसफार्मर खराब होने से इंजीनियरों को दोपहर को पांच 11 केवी फीडर भवानीगंज, काकोरी, टिकैतगंज आदि को बंद करना पड़ा।
लोगों को दोपहर में बिजली नहीं मिली तो टिकैतगंज एवं भवानीगंज के 100-150 लोग उपकेंद्र पर पहुंच गए, लेकिन कर्मियों ने शीघ्र ही बिजली ट्रांसफॉर्मर को ठीक कर चालू करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इसके बाद रात 8 बजे भवानीगंज के 50-60 रोजेदार दोबारा उपकेंद्र पहुंचे और बिजली चालू करने की मांग की। विवाद बढ़ने लगा तो इंजीनियरों ने पुलिस को बुला लिया।
विज्ञापन
इसके अलावा इंदिरानगर के सी ब्लॉक में रविवार रात 9 बजे 400 केवीए ट्रांसफार्मर जल गया। जेई ने रात को ही ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर लगाकर बिजली चालू करने आश्वासन दिया।
लेकिन रात 12 बजे तक बिजली नहीं आई तो 60-70 लोग ओल्ड उपकेंद्र पहुंच गए और घेराव किया।
30 घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद इंजीनियर ने सुबह ट्रांसफॉर्मर लगाने का आश्वासन देकर लौटाया। 12 घंटे बाद ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर लगाकर बिजली चालू की गई।