फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rohit became president, Mahendra became senior general secretary

Lucknow News: रोहित अध्यक्ष, महेंद्र वरिष्ठ महामंत्री बने

Tue, 03 Feb 2026 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 03 Feb 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Rohit became president, Mahendra became senior general secretary
व्यापारियों के साथ संजय गुप्ता व अन्य पदाधिकारी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले जी 20, अवध शिल्पग्राम चौराहा मार्केट के व्यापारियों ने स्थानीय इकाई का गठन किया। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की सदस्यता लेते हुए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल जी 20, अवध शिल्पग्राम चौराहा मार्केट इकाई गठित की। शिवम पटेल को चेयरमैन, रोहित सिंह को अध्यक्ष और महेंद्र प्रताप सिंह को वरिष्ठ महामंत्री चुना गया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता की मौजूदगी में सर्वसम्मति से संजीव सिंह को महामंत्री, विशाल को कोषाध्यक्ष, रोहित कनौजिया को वरिष्ठ संगठन मंत्री, प्रेम कुमार गुर्जर को संगठन मंत्री, आदित्य कुमार, विकास कुमार और विष्णु कुमार को उपाध्यक्ष, राजपाल को मीडिया प्रभारी, अभिषेक कुमार को प्रभारी, जेपी यादव और अंकित मिश्रा को संरक्षक, बृजेश तिवारी को मुख्य संरक्षक और कार्यकारिणी समिति के सदस्य पद पर गोलू कश्यप, मुजफ्फर अली, निसार खान, अशफाक कुरैशी, पुत्तन ,खुर्शीद, मनीष, गोलू, संजय कुमार को चुना गया।
विज्ञापन

प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मो. अफजल और नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव ने सदस्यता ग्रहण कराई। व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा कि व्यापारिक हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेखर कुमार, उपाध्यक्ष मनीष वर्मा, प्रदेश संसदीय महामंत्री सुहेल हैदर अल्वी, लखनऊ नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed