फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Robotic surgery is more accurate and safer than traditional surgery.

Lucknow News: परंपरागत के मुकाबले ज्यादा सटीक और सुरक्षित है रोबोटिक सर्जरी

Sat, 04 Apr 2026 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Robotic surgery is more accurate and safer than traditional surgery.
रोबोटिक्स कार्यशाला।
लखनऊ। रोबोटिक सर्जरी परंपरागत सर्जरी के मुकाबले ज्यादा सटीक और सुरक्षित है। रोबोटिक उपकरण 360 डिग्री घूम सकता है, जो एक सर्जन के हाथ के लिए संभव नहीं है। इसकी मदद से शरीर के उन संकरे हिस्सों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है, जहां पारंपरिक सर्जरी में कठिनाई होती है। संजय गांधी पीजीआई में शुक्रवार को हुई रोबोकॉप्स कार्यशाला में विशेषज्ञों ने ये जानकारी दी।
विज्ञापन


तमिलनाडु से आए डॉक्टर विजई ने रोबोटिक उपकरणों की कार्यक्षमता का प्रदर्शन कर बताया कि ये उपकरण मानवीय हाथों की तुलना में अधिक सटीकता से काम करते हैं। सबसे बड़ा लाभ छोटा चीरा है, जिससे मरीज को दर्द कम होता है और वह जल्दी स्वस्थ होकर घर लौट सकता है। न्यूनतम रक्तस्राव के कारण जटिल ऑपरेशनों में सफलता की दर बढ़ जाती है। रोबोटिक कंसोल पर बैठकर सर्जरी करने से सर्जन को थकान भी कम होती है। इसमें मरीज के अंगों और नसों को कई गुना बड़ा और स्पष्ट देखने में मदद मिलती है, जिससे गलती की गुंजाइश कम हो जाती है। संस्थान के पीडियाट्रिक सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रो. बसंत कुमार ने बताया कि फिलहाल यह तकनीक थोड़ी महंगी है, लेकिन आने वाले दिनों में यह और सस्ती होने का अनुमान है।

रोबोटिक्स कार्यशाला।

रोबोटिक्स कार्यशाला।

रोबोटिक्स कार्यशाला।

रोबोटिक्स कार्यशाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed