फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Robotic surgery is an effective option for prostate, lung, and throat cancers.

Lucknow News: प्रोस्टेट, फेफड़े और गले के कैंसर में रोबोटिक सर्जरी प्रभावी विकल्प

Sat, 10 Oct 2026 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Robotic surgery is an effective option for prostate, lung, and throat cancers.
लखनऊ। कैंसर सर्जरी में रोबोटिक तकनीक से शरीर के भीतर छोटे चीरे के जरिये बारीक उपकरणों को नियंत्रित कर ऑपरेशन करना आसान हो रहा है। इससे शरीर के संकरे और जटिल हिस्सों में ट्यूमर निकालने के साथ आसपास की नसों और महत्वपूर्ण अंगों को बचाने में मदद मिल सकती है। स्वदेशी रोबोटिक सिस्टम विकसित होने से इस तकनीक की लागत घटाने और ज्यादा मरीजों तक पहुंचाने की उम्मीद बढ़ी है। यह जानकारी कैंसर सर्जन डॉ. विवेक गर्ग ने शुक्रवार को अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी के प्रेक्षागृह में इंडियन एसोसिएशन ऑफ सर्जिकल ऑन्कोलॉजी (आईएएसओ) की 39वीं कॉन्फ्रेंस में दी। आयोजन लखनऊ ऑन्कोलॉजी एसोसिएशन की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन

डॉ. गर्ग ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी का इस्तेमाल प्रोस्टेट, एंडोमेट्रियम, कोलोरेक्टल, फेफड़े, गुर्दे और मुंह-गले के कुछ कैंसर के ऑपरेशन में किया जा सकता है। इससे संकरे हिस्सों में सटीक सर्जरी और महत्वपूर्ण नसों को बचाने में मदद मिलती है।
विज्ञापन

केजीएमयू के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार ने कहा कि भारतीय रोबोट आने से ऑपरेशन की लागत कम होने की उम्मीद है। स्वदेशी तकनीक से उपकरणों और सर्जरी में इस्तेमाल होने वाली सामग्री का खर्च भी घट सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहिया संस्थान के डॉ. आकाश अग्रवाल ने कहा कि रोबोटिक सर्जरी से कैंसर दोबारा होने का खतरा पूरी तरह खत्म नहीं होता। इसका लाभ मरीज की स्थिति और ऑपरेशन के प्रकार पर निर्भर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed