फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Robotic surgery for liver cancer performed on two seven-month-old baby girls at SGPGI

Lucknow News: एसजीपीजीआई में सात माह की दो बच्चियाें के लिवर कैंसर की रोबोटिक सर्जरी

Fri, 09 Oct 2026 03:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Robotic surgery for liver cancer performed on two seven-month-old baby girls at SGPGI
एसजीपीजीआई में सात माह की दो बच्चियाें के लिवर कैंसर की रोबोटिक सर्जरी।
लखनऊ। एसजीपीजीआई के डॉक्टरों ने सात माह की दो बच्चियों के लिवर कैंसर की रोबोटिक सर्जरी कर जान बचाने में कामयाबी हासिल की। डॉक्टरों का दावा है कि इतनी कम उम्र में बच्चों के लिवर कैंसर की रोबोटिक सर्जरी देश में पहली बार की गई है। एक बच्ची को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है, जबकि दूसरी को शुक्रवार को डिस्चार्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

पीडियाट्रिक सर्जिकल सुपर स्पेशलिटीज विभागाध्यक्ष डॉ. बसंत कुमार ने बताया कि एक बच्ची रायबरेली और दूसरी मथुरा की है। रायबरेली की पांच किलो की बच्ची में जांच के दौरान हेपेटोब्लास्टोमा पाया गया। कीमोथेरेपी से ट्यूमर छोटा करने के बाद पांच सितंबर को रोबोट की मदद से लिवर के बाएं हिस्से का कैंसरग्रस्त भाग निकाला गया। ऑपरेशन में करीब 10 घंटे लगे। बच्ची की छुट्टी कर घर भेज दिया गया है। मथुरा की छह किलो की बच्ची में भी हेपेटोब्लास्टोमा की पुष्टि हुई। कीमोथेरेपी के बाद तीन अक्तूबर को रोबोटिक सर्जरी की गई, जिसमें करीब छह घंटे लगे। बच्ची के स्वास्थ्य में सुधार है।
विज्ञापन

डॉ. विजय उपाध्याय ने बताया कि पेट में चार छोटे छेद कर ऑपरेशन किया गया और दोनों बच्चियों को रक्त चढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ी। प्रत्येक ऑपरेशन पर करीब तीन लाख रुपये खर्च हुए। दोनों बच्चियों की आगे भी कीमोथेरेपी जारी रहेगी। हालांकि लिवर कैंसर के 90 फीसदी बच्चों में दोबारा कैंसर होने का खतरा बहुत कम होता है। संस्थान निदेशक ने ऑपरेशन टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे ऑपरेशन टीम में
टीम में डॉ. बसंत कुमार, डॉ. विजय उपाध्याय, डॉ. अंकुर मण्डेलिया, डॉ.अंजू, डॉ.तरुण, डॉ.रोहित, एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. अरमानजीत सिंह, डॉ. कोमल पासवान, डॉ. अंशिता और नर्सिंग ऑफिसर रीता आर्य, प्रियंका शर्मा, मनु के, शबनम आरा, जितिन, श्रवण, मनोज कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed