फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Robbery accused escapes from Dubagga police custody, two constables suspended

Lucknow News: दुबग्गा पुलिस की हिरासत से लूट का आरोपी भाग निकला, दो सिपाही निलंबित

Mon, 01 Jul 2024 06:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
Robbery accused escapes from Dubagga police custody, two constables suspended
लखनऊ। डालीगंज पुल के पास रविवार दोपहर एक लूट का आरोपी दुबग्गा पुलिस की हिरासत से भाग निकला। मामले में आरोपी और दो सिपाहियों पर वजीरगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों सिपाही निलंबित कर दिए गए हैं। आरोपी चकमा देकर भागा या पुलिसकर्मियों की संलिप्तता थी, इस पहलू पर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन

खदरा निवासी एक एक शख्स 28 जून को अपनी महिला मित्र के साथ दुबग्गा इलाके में गए थे। तभी एक जगह पर उनकी कार गड्ढे में फंस गई थी। दोनों लोग बाहर खड़े थे। तभी बाइक सवार बदमाश ने युवती की चेन लूट ली थी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शनिवार को दुबग्गा निवासी लवकुश तिवारी को गिरफ्तार किया था। रविवार दोपहर कोर्ट में पेश करने से पहले फिंगर फ्रिंट व फोटो के लिए नफीस सेल ले जा रहे थे।
विज्ञापन

दो सिपाही प्रशांत मिश्रा और अमित सोनकर की अभिरक्षा में उसको वैन से ले जाया जा रहा था। डालीगंज पुल के पास आरोपी ने लघुशंका जाने की बात कही। वैन के रुकते ही लवकुश भाग निकला। डीसीपी पश्चिम दुर्गेश कुमार ने बताया कि मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर सिपाहियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed