फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Robbers have more good character than our leaders.

'हमारे नेताओं से तो चंबल के डाकुओं का चरित्र अच्छा'

Sat, 13 Aug 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 13 Aug 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
 Robbers have more good character than our leaders.
demo pic

‘वर्ष 1960 से लेकर 1982 तक 651 डाकुओं को आत्मसमर्पण कराया। उनमें से सिर्फ एक डाकू बलात्कारी था, जबकि आज हमारे जनप्रतिनिधियों की संख्या देखें तो ज्यादा दुष्कर्मी मिलेंगे’।

विज्ञापन


डॉ. राम मनोहर लोहिया के सहयोगी रहे और चंबल के कई दुर्दांत डाकुओं का आत्मसमर्पण कराने वाले कृष्णचंद्र सहाय ने शुक्रवार को गांधी भवन में आयोजित गोष्ठी में ये बातें कहीं।
विज्ञापन


‘चंबल घाटी में अहिंसात्मक ढंग से डाकुओं का आत्मसमर्पण व सत्याग्रह की प्रासंगिकता’ विषय पर आयोजित गोष्ठी में सहाय ने कहा कि सिर्फ कानून से बलात्कार जैसी घटनाओं को नहीं रोका जा सकता। इसके लिए जनमानस को बदलना होगा और इसकी जिम्मेदारी समाज के साथ-साथ सामाजिक संगठनों को भी उठानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

'महिलाएं खुद लेंगी अपने अपमान का बदला'

 Robbers have more good character than our leaders.

उन्होंने कहा कि अगर ये घटनाएं नहीं बंद हुईं तो महिलाएं फूलन देवी हो जाएंगी और अपने अपमान का बदला खुद लेंगी।

कार्यक्रम के अध्यक्ष रिटायर्ड आईएएस विनोद शंकर चौबे ने कहा कि कश्मीर में अलगाववाद की घटनाओं से वहां की महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इन धार्मिक उन्मादियों को शिक्षा से ही समझाया जा सकता है। रामप्यारे त्रिवेदी, सदानंद, सोचन यादव, सर्वेशचंद्र द्विवेदी ने भी विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed