{"_id":"686a622702fc3abe890a5fe0","slug":"roadways-conductors-asked-to-not-come-to-job-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1280493-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मृतक आश्रित कोटे से भर्ती परिचालकों को ड्यूटी से रोका!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मृतक आश्रित कोटे से भर्ती परिचालकों को ड्यूटी से रोका!
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद परिक्षेत्र का मामला
860 परिचालकों की हो चुकी है भर्ती, 304 की बाकी
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद मृतक आश्रितों को परिवहन निगम में नौकरी मिली। उनसे महीनेभर तक ड्यूटी भी करवाई गई और अब उनकी नियुक्ति को अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर ड्यूटी से हटा दिया गया। दर्जनभर परिचालकों को हटाया गया है।
मामला परिवहन निगम के मुरादाबाद परिक्षेत्र का है। मृतक आश्रित कोटे से भर्ती एक महिला का पेंच फंसा, जिसके बाद उसे नौकरी के लिए अयोग्य ठहरा दिया गया। उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद अब सिर्फ महिला ही नहीं, बल्कि अन्य परिचालकों को भी नौकरी जाने का डर सता रहा है। मुरादाबाद परिक्षेत्र में कोर्ट का हवाला देकर लगभग एक महीने तक नौकरी कर चुके दर्जनभर से अधिक परिचालकों की नियुक्ति अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर ड्यूटी से रोका गया है। मामले की शिकायत निगम मुख्यालय में प्रधान प्रबंधक (कार्मिक) से शिकायत की गई है। बताया कि 31 मई से तीन जून के बीच तक मुरादाबाद परिक्षेत्र के विभिन्न डिपो में नियमित परिचालक के रूप में ज्वॉइनिंग कर ड्यूटी करने लगे। लेकिन अब क्षेत्रीय प्रबंधक मुरादाबाद की ओर से न्यायालय के आदेशों का हवाला देते हुए अग्रिम आदेशों तक नियुक्तियों को स्थगित करने की बात कही जा रही है। कंडक्टरों का कहना है कि अन्य परिक्षेत्रों में सात जून तक नियुक्त हुए मृतक आश्रित परिचालक अभी भी ड्यूटी कर रहे हैं। उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सिर्फ मुरादाबाद परिक्षेत्र में ही तीन जून तक नि ऐसा कैसे हो सकता है कि सिर्फ मुरादाबाद क्षेत्र में ही कार्रवाई की जा रही है। परिचालकों ने प्रधान प्रबंधक (कार्मिक) से ड्यूटी पर भेजे जाने की मांग की गई है।
860 की हो चुकी है भर्ती, 304 बाकी
परिवहन निगम में मृतक आश्रित कोटे पर भर्ती को लेकर लंबे समय से संघर्ष चल रहा था। मुख्यालय पर कई बार धरना-प्रदर्शन भी हुए। निगम ने खुद को मुनाफे में आने पर नौकरी देने की बात कही थी। इसी क्रम में भर्तियां की गईं। कई परिक्षेत्रों में 860 पदों पर भर्ती हो चुकी है, 304 पर भर्ती अभी बाकी है।
विज्ञापन
आधिकारिक वर्जन
जिनकी जॉइनिंग न्यायालय के आदेश से पहले हो चुकी है, वह ड्यूटी करते रहेंगे। उन्हें ड्यूटी से नहीं हटाया जाएगा। मुरादाबाद परिक्षेत्र को इस बाबत जानकारी दी गई है। जो परिचालक ज्वॉइनिंग नहीं कर पाए हैं, उनकी ज्वॉइनिंग फिलहाल अभी नहीं हो सकती है।
-अंकुर विकास, प्रधान प्रबंधक(कार्मिक)