फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Roadways bus collides with truck ahead; five injured

Lucknow News: रोडवेज बस आगे चल रहे ट्रक से भिड़ी, पांच घायल

Wed, 23 Sep 2026 02:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 23 Sep 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus collides with truck ahead; five injured
मोहनलालगंज कस्बे के पास हादसे में क्षतिग्रस्त बस।
मोहनलालगंज। लखनऊ से फतेहपुर जा रही फतेहपुर डिपो की रोडवेज बस मंगलवार सुबह करीब 11 बजे मोहनलालगंज कस्बे के पास सीमेंट फैक्टरी के निकट अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस चालक और परिचालक समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना बस की स्टीयरिंग फेल होने के कारण हुई।
विज्ञापन

एडीसीपी दक्षिणी रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि घायलों में फतेहपुर निवासी बस चालक हरिओम (35), कानपुर देहात निवासी परिचालक मुकेश कुमार (46), रायबरेली के लालगंज निवासी बांसदेव निर्मल (68), लालगंज स्थित रायपुर निवासी अतुल सिंह (28) और ऐशबाग निवासी अशोक कुमार (35) शामिल हैं। हादसे के बाद बस में सवार करीब 25 यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बस से बाहर निकाला। पुलिस ने सभी को सीएचसी मोहनलालगंज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चालक हरिओम और यात्री बांसदेव निर्मल को गंभीर हालत में लोकबंधु अस्पताल रेफर किया गया। अन्य घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

एडीसीपी ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भाग गया। पुलिस ने अन्य यात्रियों को दूसरी बसों से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

मोहनलालगंज कस्बे के पास हादसे में क्षतिग्रस्त बस।

मोहनलालगंज कस्बे के पास हादसे में क्षतिग्रस्त बस।

मोहनलालगंज कस्बे के पास हादसे में क्षतिग्रस्त बस।

मोहनलालगंज कस्बे के पास हादसे में क्षतिग्रस्त बस।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed