फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Roads will shine at a cost of six crores

Lucknow News: छह करोड़ की लागत से चमकेंगी सड़कें

Fri, 03 Apr 2026 02:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Roads will shine at a cost of six crores
लखनऊ। पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में त्वरित विकास योजना के तहत छह करोड़ रुपये के विकास कार्य को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंजूरी दे दी है। इस बजट से सड़क, नालियों के अलावा मार्ग प्रकाश के काम कराए जाएंगे। विधायक ओपी श्रीवास्तव ने बताया कि जर्जर मार्गों और जलभराव की वर्षों पुरानी समस्याओं का स्थायी हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन



ये प्रमुख कार्य कराए जाएंगे

0 शंकरपुरवा प्रथम वार्ड में अतरौली क्षेत्र के तहत विमलेश गौतम के मकान से सिद्धेश्वर महादेव मंदिर शिव विहार कॉलोनी होते हुए धर्मवीर सिंह के मकान तक इंटरलॉकिंग सड़क व नाली का काम होगा।
विज्ञापन




0 इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड के वासुदेव नगर में वैशाली जनरल स्टोर से संजय शुक्ला के मकान होते हुए तालाब तक और रामनाथ मौर्या से अब्दुल कयूम के मकान तक सड़क व नाली बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




0 इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड के गोविंद विहार में रमाकांत के मकान से आरबी यादव के मकान तक तथा ए-67 व सी-19 होते हुए ट्रांसफार्मर तक सड़क व नाली का काम होगा।




0 पूरे निर्वाचन क्षेत्र में 200 नग थ्री-वे हाईमास्ट लाइट लगाई जाएगी।



0 लाल बहादुर शास्त्री प्रथम वार्ड में मकान संख्या ए-967/1 से ए-967/22 तक सड़क बनाई जाएगी।



0 हरिहर नगर, इंदिरानगर में डीके मैरिज लॉन के पास देवेंद्र त्रिगुणायत के आवास से हनुमान मंदिर तक सड़क व नाली बनाई जाएगी।



0 शंकरपुरवा प्रथम वार्ड के जाहिरापुर स्थित रामभाग कॉलोनी में संतीश वर्मा से श्रीमती शिवबती सिंह के आवास तक सड़क व नाली का काम होगा।



0 शंकरपुरवा तृतीय वार्ड में स्टेट बैंक सेक्टर-8 विकासनगर मोड़ से लेबर अड्डा चौराहे होते हुए सीमैप कॉलोनी गेट से एचबी पब्लिक स्कूल तक सड़क व नाली का काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed