{"_id":"5f49fd538ebc3e3d1c118ffa","slug":"roads-will-be-built-up-to-players-homes-deputy-cm-keshav-prasad-maurya-laid-the-foundation-stone","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेजर ध्यानचंद विजयपथ योजना के तहत खिलाड़ियों के घरों तक बनेंगी सड़कें, इस खिलाड़ी के नाम पर भी किया जाएगा नामकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेजर ध्यानचंद विजयपथ योजना के तहत खिलाड़ियों के घरों तक बनेंगी सड़कें, इस खिलाड़ी के नाम पर भी किया जाएगा नामकरण
Sat, 29 Aug 2020 05:19 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 29 Aug 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मेजर ध्यानचंद विजयपथ योजना का शुभारंभ किया
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग मुख्यालय स्थित विश्वेश्वरैया हाल में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलों में देश व प्रदेश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों के घरों तक सड़कें बनवाने और मरम्मत कराए जाने की मेजर ध्यानचंद विजयपथ योजना का वर्चुअल शुभारंभ किया।
इस दौरान उन्होंने हाल में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 19 खिलाड़ियों के घरों तक बनाए जाने वाली और मरम्मत किए जाने वाली सड़कों का शिलान्यास किया। मौर्य ने कहा कि इस योजना से जहां खेलों का सम्मान किया जा रहा है, वहीं खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
संबंधित खिलाड़ियों के जिलों में भी वेबिनार के जरिए कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें खिलाड़ी व जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। केशव ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से खेलों के क्षेत्र में उभरती प्रतिभाओं को प्रेरणा मिलेगी और उनका उत्साहवर्धन होगा। उन्होंने कहा कि इन सड़कों पर अच्छे साइन बोर्ड लगाए जाएंगे, जिन पर इन खिलाड़ियों के नाम और उनकी प्रतिभा का सारा विवरण लिखा जाएगा।
विज्ञापन
इन सड़कों का नाम मेजर ध्यानचंद विजयपथ रखा जाएगा। प्रदेश स्तर के स्वर्ण पदक प्राप्त खिलाड़ियों के गांव तक भी सड़कें बनवाई जाएंगी। इस अवसर पर मौजूद रहे पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह और क्रास कंट्री में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कविता यादव को उप मुख्यमंत्री ने अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। केशव ने कहा की भारतीय क्रिकेटर व उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चेतन चौहान के नाम से भी एक प्रमुख सड़क का नामकरण किया जाएगा।

इन खिलाड़ियों के घर तक चकाचक होंगी सड़कें
जिनके घरों तक सड़कें बनाने और मरम्मत के कार्यक्रम का शिलान्यास किया गया, उनमें मथुरा के पवन कुमार शर्मा, आशीष गौतम (तलवारबाजी), कुमारी ईशा धनगर (जूडो अंडर-17 व अंडर-14) व जीतू गोला (एकल एवं युगल फेंसिंग प्रतियोगिता), शामली के प्रवीण कुमार (क्रिकेटर), मेरठ के रवि कुमार (निशानेबाजी), बागपत के वरुण पहलवान (कुश्ती), बागपत की ही कोमल शर्मा व तान्या चौधरी (एथलेटिक्स), बागपत की तनु राठी (वॉलीबॉल), गाजियाबाद की अकांक्षा बंसल (शूटिंग -एअर पिस्टल), बुलंदशहर के अभिषेक सिंह (कबड्डी), देवरिया के डॉ. आरपी सिंह (हॉकी), बाराबंकी की कविता यादव (क्रास कंट्री दौड़- गोडल मेडेलिस्ट), मथुरा की वैदेही मिश्रा (जूनियर फेंसिंग प्रतियोगिता), बुलंदशहर के भुवनेश्वर कुमार (क्रिकेटर), सतीश कुमार (बॉक्सिंग) व शांति स्वरूप (नौकायन), बागपत की छवि तोमर (वॉलीबाल)।