{"_id":"675203ce4e6cc6cd460014d4","slug":"roads-to-five-villages-closed-due-to-construction-of-bypass-slogans-raised-in-protest-raebareli-news-c-101-1-slko1032-123659-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बाईपास बनने से पांच गांवों का रास्ता बंद, विरोध में नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बाईपास बनने से पांच गांवों का रास्ता बंद, विरोध में नारेबाजी
Fri, 06 Dec 2024 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 06 Dec 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
जगतपुर क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : संवाद
रायबरेली। रायबरेली-प्रयागराज हाईवे पर जगतपुर कस्बे में बन रहे बाईपास के कारण पांच गांवों के सैकड़ों लोगो का आवागमन बाधित हो गया है। आने-जाने का मार्ग बंद होने से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा बृहस्पतिवार को फूट पड़ा। उन्होंने जिंगना गांव के पास हाईवे धरना देकर काफी देर तक नारेबाजी की। इससे हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
ग्रामीणों का आक्रोश देखकर बाईपास का काम करा रही कार्यदायी फर्म ने निर्माण काम बंद कर दिया। इसके बाद ही आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा ठंडा पड़ा। करीब एक घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के कारण जाम में फंसे वाहन चालकों को घंटों परेशानी उठानी पड़ी। जगतपुर में एनएचएआई की ओर से बाईपास का निर्माण कराया जा रहा है, जहां निर्माण चल रहा है, वहां से पांच गांवों को जाने के लिए रास्ता निकला है।
काम करा रही संस्था ने बिना जानकारी दिए कालूवाला का रास्ता बंद कर दिया। इससे पूरे रघुराज सिंह, जिंगना बैसन, पूरे गुरुदेव, पूरे जसवंत, धोबहा गांव के लोगों को आवागमन में काफी परेशानी उठाना पड़ रही है। दोपहर बाद करीब तीन बजे जिंगना गांव के पास लोग रायबरेली-प्रयागराज हाईवे पर बैठकर विरोध करने लगे।
विज्ञापन
इससे हाईवे पर डंपर, ट्रक, कार, बस, एंबुलेंस, दो पहिया वाहनों की लाइन लग गई। ग्रामीण राजा, सुरेश, दिनेश, राम सुमेर, सदाशिव, मोहनलाल, सर्वेश, रामू, रमेश, अर्जुन ने बताया कि गांव को जोड़ने वाले एकलौते मार्ग को बंद कर दिया गया। ऐसे में बाईपास पार करने के लिए अंडरपास या पुल का निर्माण कराया ताकि आने-जाने में होने वाली परेशानी दूर हो सके।
कमलेश, शिवम, चंद्रावती, आशीष, सुमन, विमला ने बताया कि जब बाईपास का निर्माण शुरू हुआ था, तभी हम लोग डीएम को शिकायती पत्र देकर रास्ता छोड़े जाने की मांग की थी, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। एसडीएम सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि ग्रामीणों को समझाया गया है। काम अभी बंद करवा दिया गया है। ग्रामीणों की संतुष्टि के बाद कार्य शुरू किया जाएगा।