फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Roads of Shaheed Path, Lohia Path shining with Rs 51.74 crore

Lucknow News: 51.74 करोड़ रुपये से चमकेंगी शहीद पथ, लोहिया पथ की सड़कें

Fri, 26 Sep 2025 05:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 05:11 AM IST
सार

लखनऊ में शहीद पथ और लोहिया पथ की सड़कों की मरम्मत हेतु 51.74 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। दीपावली से पहले यह कार्य पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने तेजी से काम शुरू कर दिया है। इससे यातायात सुविधाजनक होगा।

विज्ञापन
Roads of Shaheed Path, Lohia Path shining with Rs 51.74 crore
शहीद पथ पर चल रहा मरम्मत का काम।

विस्तार

लखनऊ। शहीद पथ व लोहिया पथ की सड़कें चमकाने पर करीब 51.74 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे इन पर सफर करना और सुहाना होगा। शासन ने मरम्मत कार्य के लिए रकम स्वीकृत करते हुए इनमें से 14.61 करोड़ रुपये आवंटित भी कर दिए। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने काम शुरू कर दिया है, जो दीपावली तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

शासन ने शहीद पथ की सड़क, अंडरपास व सर्विस लेन की सड़कों को पूरी तरह से बेहतर करने का आदेश दिया है। इसकी वजह वीआईपी मूवमेंट होना बताया जा रहा है। इसके साथ ही विभाग की सड़कों के गड्ढे भरने की मुहिम भी चल रही है। कुर्सी रोड, सीतापुर रोड व अयोध्या रोड पर बारिश के दौरान सड़कों पर बने बड़े-बड़े गड्ढों को समतल किया जा रहा है।
विज्ञापन


शहीद पथ पर खर्च होंगे 41.74 करोड़ रुपये
लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं ने बताया कि शहीद पथ की मरम्मत पर कुल स्वीकृत रकम में से 41.74 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शहीद पथ पर पिछले दिनों गोमतीनगर विस्तार के गोमती पुल के पास रैंप की सड़क की मरम्मत का काम शुरू हुआ है। इकाना स्टेडियम के पास के रैंप की सड़क की मरम्मत हो चुकी है। अभियंताओं का कहना है कि रात को वाहनों का लोड ज्यादा होने से काम कराने में असुविधा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आधुनिक तकनीक से बना रहे लोहिया पथ

पॉलीटेक्नक चौराहे से कालीदास मार्ग चौराहे तक लोहिया पथ की सड़क की मरम्मत आधुनिक तकनीक से की जा रही है। अभियंताओं ने बताया कि खास रसायनयुक्त सामग्री से चार से छह मिमी. की मोटाई में सड़क को मजबूत बनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत पॉलीटेक्नक चौराहे की ओर से की गई है। इस सड़क के लिए शासन ने 10 करोड़ रुपये के कार्य स्वीकृत किए हैं।

शहीद पथ पर चल रहा मरम्मत का काम।

शहीद पथ पर चल रहा मरम्मत का काम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed