{"_id":"6870c4564a14832e1703593a","slug":"roads-broken-bjp-s-politics-development-work-stalled-due-discord-municipal-corporation-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम: भाजपा में कम नहीं हुई खींचतान... सदस्यों का चुनाव अब भी लंबित, नहीं हो पा रहा बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम: भाजपा में कम नहीं हुई खींचतान... सदस्यों का चुनाव अब भी लंबित, नहीं हो पा रहा बजट
Fri, 11 Jul 2025 01:49 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:49 PM IST
सार
लखनऊ नगर निगम में कार्यकारिणी चुनाव को लेकर बीजेपी के अंदर ही खींचतान जारी है। एक महीने बाद भी सदन नहीं बुलाया गया है, जिससे बजट पास नहीं हो पा रहा और सड़कों की मरम्मत, जलनिकासी जैसे जरूरी कार्य अटके हुए हैं।
विज्ञापन
लखनऊ नगर निगम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर निगम कार्यकारिणी के छह पदों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर भाजपा में खींचतान कम नहीं हुई है। इस कारण एक महीने बाद भी सदस्यों के चुनाव को लेकर सदन की बैठक नहीं बुलाई जा सकी है। उधर, कार्यकारिणी अधूरी होने से सड़कों की मरम्मत के लिए बजट, किराये की संपत्तियों को वैध करने के लिए समिति की रिपोर्ट लागू करने जैसे कई काम अटके हैं।
विज्ञापन
कार्यकारिणी के छह सदस्य एक जून को रिटायर हो चुके हैं। इनकी जगह नए सदस्यों का चुनाव होना है। चयन निर्विरोध हो, इसके लिए भाजपा पांच और सपा एक पद पर चुनाव लड़ाना चाहती है। दोनों दलों के इतने ही सदस्य रिटायर भी हुए हैं, लेकिन दस दिन पहले भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की ओर से कार्यकारिणी चुनाव को लेकर छह पार्षदों के नाम तय किए गए और शर्त लगाई गई कि लड़ेंगे पांच ही। इनके नाम महापौर तय करेंगी। इस विवाद के बाद एक जुलाई को होने वाला कार्यकारिणी चुनाव टाल दिया गया। इसके 10 दिन बाद भी भाजपा पांच नाम नहीं तय कर सकी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- Lucknow: लंदन से दिल्ली जा रहे विमान में ईंधन हुआ कम, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, 300 यात्री थे सवार
विज्ञापन
ये भी पढ़े- Lucknow: शहर में सुबह से ही छाये रहे बादल... पड़ी बौछारें, फिर कुछ देर बाद ही साफ हो गया आसमान
समस्याओं के निस्तारण में मनमानी कर रहे अफसर
कांग्रेस पार्षद दल की नेता ममता चौधरी का कहना है कि कार्यकारिणी का चुनाव कराकर नगर निगम के सामान्य सदन की बैठक जल्द बुलाई जाए। बैठक न होने से नालों की सफाई, पीने के पानी की किल्लत और मार्ग प्रकाश से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण में अफसर मनमानी कर रहे हैं। सदन की बैठक हो तो उनकी जवाबदेही तय की जाए। सपा पार्षद दल के नेता यावर हुसैन रेशू का कहना है कि बारिश में खराब हो रही सड़कों के पैचवर्क की जरूरत है। इसके लिए बजट पास करने का प्रस्ताव कार्यकारिणी में ही आएगा। सीवर की सफाई और कूड़ा उठान का काम भी निजी कंपनी सही से नहीं कर रही है। ऐसे में सदन हो तो अफसरों से जवाब तलब किया जाए। महापौर सुषमा खर्कवाल का कहना है कि बैठक बुलाकर कार्यकारिणी का चुनाव कराया जाएगा। विकास का कोई काम नहीं रुकेगा।