फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Roads are in bad condition, drainage system is in bad condition, arrangements are necessary

Lucknow News: सड़कें बदहाल, ड्रेनेज व्यवस्था बेहाल, इंतजाम जरूरी

Wed, 27 Aug 2025 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Roads are in bad condition, drainage system is in bad condition, arrangements are necessary
विधायक राजेश्वर सिंह।
लखनऊ। बारिश में राजधानी की बदहाल हुई सड़कों व नाकाफी ड्रेनेज सिस्टम को लेकर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि इन मुद्दों पर विस्तृत समीक्षा की जाए।
विज्ञापन

इसके साथ ही आने वाले समय में जिम्मेदार विभाग उचित इंतजाम करें। इससे शहरवासियों को न जर्जर सड़कों पर चलना पड़े और न ही जलभराव से जूझना पड़े।

पत्र के जरिये विधायक ने सीएम को बताया कि समय रहते नालों आदि की सफाई ठीक से न होने से जलभराव की समस्या होती है। ऐसे में जरूरी है कि नालों की नियमित सफाई हो। जिन सड़कों का निर्माण हो, उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निगरानी की व्यवस्था हो।
विज्ञापन


आलमबाग, राजाजीपुरम, चारबाग, इंदिरानगर, गोमतीनगर विस्तार, हजरतगंज और सरोजनीनगर जैसे क्षेत्रों में जलभराव की रोकथाम के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई जाए। सबसे अहम बात जिम्मेदार अफसरों की जवाबदेही तय हो। इसके अलावा राजधानी के लिए दीर्घकालिक फ्लड मैनेजमेंट प्लान तैयार किया जाए। इसमें आधुनिक इंजीनियरिंग तकनीक, जीआईएस मैपिंग और वैज्ञानिक पद्धतियों का इस्तेमाल हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed