फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   road will be widened

Lucknow News: पेड़ व खंभे हटाने का काम शुरू, चौड़ी होगी सड़क

Wed, 13 Dec 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 13 Dec 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
road will be widened
रायबरेली। मुंशीगंज में एम्स के पास तीन माह से ठप सड़क को चौड़ा करने का काम जल्द शुरू होगा। इसके लिए निर्माण कार्य में रोड़ा बने पेड़ और बिजली के खंभे हटाने का काम शुरू हो गया है। पेड़ काटने के साथ बिजली के खंभों को दूसरी जगह लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सड़क चौड़ी होने से क्षेत्र के लोगों के साथ एम्स जाने-आने वाले मरीजों को काफी सहूलियत होगी। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे से निकले मुंशीगंज-डलमऊ रोड से प्रतिदिन करीब 25 हजार लोग आवागमन करते हैं। इसी रोड पर स्थित एम्स में रोज सैकड़ों लोग उपचार के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन

इसके चलते मुंशीगंज कस्बे में सुबह से शाम तक जाम लगता है। इस समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए कस्बे में 125 करोड़ रुपये की लागत से ओवरब्रिज और सात करोड़ की लागत से 700 मीटर सड़क को चौड़ा करने की लोक निर्माण विभाग ने योजना बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए पुरानी सड़क की खोदाई कर दी गई लेकिन उसके किनारे लगे बिजली के खंभों व पेड़ों को नहीं हटाए जाने से काम रुक गया। लोक निर्माण विभाग ने खंभे हटाने के लिए पावर कॉर्पाेरेशन और पेड़ काटने के लिए वन विभाग काे पत्र लिखा।
इसके साथ इन कार्यों के लिए दोनों विभागों को निर्धारित राशि का भुगतान भी कर दिया। इसके बाद भी खंभे व पेड़ नहीं हटाए जाने से निर्माण कार्य तीन माह से बंद था। इस समस्या को अमर उजाला ने 27 नवंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद संबंधित अधिकारियों ने तेजी दिखाई।
अब पावर कॉर्पोरेशन ने लाइन शिफ्ट कराने का काम शुरू कराया है। इसके साथ वन निगम ने सड़क निर्माण की राह में रोड़ बने पेड़ काटने शुरू कर दिए हैं। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दिलीप कुमार वर्मा ने बताया कि खंभे हटाने के लिए पावर कॉर्पोरेशन को 29 लाख और वन विभाग को पेड़ हटाने के लिए 14 लाख रुपये का भुगतान किया है।



जल्द शुरू होगा निर्माण
700 मीटर सड़क को चौड़ा करने के लिए एक साइड की पटरी खोदकर गिट्टियां डाल दी गईं हैं। दूसरी तरफ का काम रुका है। पेड़ और खंभे हटाए जा रहे हैं। जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा।
-प्रमोद कुमार राणा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed