फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   road of vikramaditya marg lucknow sinked in, two injured

मुलायम सिंह के घर के पास धंसी जमीन, बच्चे सहित युवती अंदर गिरी

Fri, 01 Sep 2017 01:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 01 Sep 2017 01:33 PM IST
विज्ञापन
road of vikramaditya marg lucknow sinked in, two injured
घायल बच्चा व युवती

लखनऊ में शुक्रवार को वीवीआईपी एरिया की सड़क धंसने से एक युवती और एक बच्चा घायल हो गया। बता दें क‌ि ये घटना विक्रमादित्य मार्ग की है जहां सपा संरक्षक मुलायम स‌िंह यादव की कोठी भी है।

विज्ञापन


बीते दिनों अमर उजाला में इस इलाके के खतरनाक होने की खबर प्रमुखता से प्रकाश‌ित की जा चुकी है। इसके बाद भी किसी ने ध्यान नहीं दिया। 

जानकारी के मुताबिक आज स्थानीय निवासी पप्पू सोनकर की पत्नी अपने बच्चे 6 साल के बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही थीं। उसी वक्त पास में रहने वाली अनुराधा (25) वहां पहुंची और बच्चे को खिलाने लगीं। इसी बीच जमीन धंस गई जिससे अनुराधा बच्चे सहित अंदर गिर गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। इस मामले में जलनिगम के इंजीनियर का कहना है, रोड लगातार धंस रही है, हम जोखिम के बीच काम कर रहे हैं। बता दें क‌ि इस इलाके में जमीन धंसने का खतरा यहां अंग्रेजों के समय जमीन के करीब 30 फीट नीचे बनाए गए अंडरग्राउंड आर्च नाले (सीवर लाइन) के जगह-जगह धंसने से पैदा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed