फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Road jam,aap leader

पुलिस से झड़प के बाद आप प्रत्याशी समेत 12 गिरफ्तार

Thu, 17 Feb 2022 11:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Road jam,aap leader
फोटो-26-गोंडा-लखनऊ मार्ग पर करनैलगंज में धरने पर बैठे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को समझाती पुल? - फोटो : GONDA
गोंडा। करनैलगंज विस. सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विशाल सिंह की गाड़ी में प्रचार सामग्री मिलने पर पुलिस ने आपत्ति जताई बवाल शुरू हो गया। प्रत्याशी व उनके समर्थकों ने चार घंटे से अधिक समय तक हंगामा किया। प्रत्याशी व समर्थकों की पुलिस से तीखी झड़प, नोकझोंक व हाथापाई भी हुई। इधर, देरशाम आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विशाल सिंह के प्रचार वाहन से पंफ्लेट बरामद होने के बाद पुलिस के गाड़ी सीज करने से नाराज धरने पर बैठे आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने उठा लिया और कोतवाली ले आई। पुलिस का कहना है कि आप प्रत्याशी और उनके समर्थक सड़क पर बिना अनुमति के धरना दे रहे थे। इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

विशाल के समर्थक सड़क पर ही नारेबाजी और प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने वाहन सीज कर कोतवाली ले जाने का प्रयास किया तो समर्थक अड़ गये। भारी विरोध के बीच पुलिस जबरन वाहन को छुड़ा ले गई। वाहन न ले जाने देने की जिद पर अड़े प्रत्याशी ने कहा कि पुलिस ने उनके ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। उनके पैर पर गाड़ी चढ़ भी गई। पैर में चोट भी आई है। इसकी भी एफआईआर दर्ज कराई जाए। इसी मांग को लेकर प्रत्याशी व उनके समर्थक गाड़ी के सामने बैठे रहे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें घसीटते हुए सड़क के किनारे किया और गाड़ी ले गई। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार करने का भी प्रयास किया। पुलिस और आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में तीखी झड़प व हाथापाई हुई। कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सड़क के किनारे तो कर दिया, लेकिन पुलिस उनकी गिरफ्तारी में विफल रही।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी हीरालाल, क्षेत्राधिकारी मुन्ना उपाध्याय ने काफी देर तक प्रत्याशी को समझाने बुझाने का प्रयास किया। लेकिन प्रत्याशी व उनके समर्थक एफआईआर दर्ज कराने की जिद पर अड़े रहे। बाद में पुलिस और अधिकारी प्रत्याशी व उनके समर्थकों को मौके पर छोड़कर चलते बने। प्रत्याशी व उसके समर्थकों ने चार घंटे तक जमकर बवाल किया। रात तक मौके पर धरना प्रदर्शन चलता रहा। कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि वाहन से बरामद पंफ्लेट व प्रत्याशी के वाहन को सीज कर दिया गया है। कोतवाली करनैलगंज के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी से विधानसभा करनैलगंज के प्रत्याशी विशाल सिंह और उनके 12 समर्थक बिना अनुमति के धरना दे रहे थे। इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ हजार पंफ्लेट मिलने के बाद बढ़ा विवाद
उड़नदस्ता प्रभारी नायब तहसीलदार अनीस सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम गुरुवार को गोंडा-लखनऊ मार्ग के हुजूरपुर मोड़ पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विशाल सिंह के वाहन को टीम ने रोका। चेकिंग के दौरान प्रत्याशी की गाड़ी में 8000 चुनाव प्रचार पंफ्लेट रखे मिले। जिसे टीम ने जब्त कर गाड़ी कोतवाली भेज दी। प्रशासन का कहना है कि इसके विरोध में विशाल सिंह अपने एक दर्जन समर्थकों के साथ सड़क पर धरने पर बैठ गये और प्रचार वाहन व सामग्री छोड़ने की मांग करने लगे।
आप प्रत्याशी ने लगाया पुलिस की गाड़ी चढ़ाने का आरोप
विशाल सिंह का आरोप है कि अन्य पार्टियों के प्रत्याशी लगातार गमछा, पंफ्लेट, पोस्टर खुलेआम वितरित कर रहे हैं। लेकिन प्रशासन नजरअंदाज कर रहा है। वह अपने चुनाव प्रचार के लिए रखे पंफ्लेट लेकर जा रहे थे, जिसे प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने जब्त कर लिया। बिना सीज पेपर दिए पुलिस उनके वाहन को कोतवाली लेकर चली गई। पुलिस ने उन पर और कार्यकर्ताओं पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। जिसमें उन्हें और एक कार्यकर्ता को चोटें आई हैं। उन्होंने आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है।

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विशाल सिंह के प्रचार वाहन से चेकिंग के दौरान 8000 पंफ्लेट जब्त किए गये हैं। वाहन को सीज कर दिया गया है। वाहन चालक अभिषेक सिंह एवं आम आदमी पार्टी प्रत्याशी विशाल सिंह के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट कोतवाली करनैलगंज में दर्ज कराई गई है। अनीस सिंह, नायब तहसीलदार करनैलगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed