फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   road expansion at anant nagar

Lucknow News: कानपुर रोड से अनंतनगर योजना की सड़क का होगा चौड़ीकरण

Thu, 04 Sep 2025 11:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:13 AM IST
विज्ञापन
road expansion at anant nagar

विज्ञापन
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने लिया जायजा
35 करोड़ रुपये से होगा चौड़ीकरण
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। कानपुर रोड से अनंतनगर योजना को जाने वाली सड़क चौड़ी की जाएगी। इस पर 35 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे सड़क चौड़ीकरण, डिवाइडर, आरसीसी ड्रेन एवं ट्रेंच का निर्माण कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त योजना के सेक्टर-छह में 220 केवीए क्षमता का विद्युत सब-स्टेशन बनेगा।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बुधवार को योजना का निरीक्षण कर विकास कार्यों के बाबत दिशानिर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि नादरगंज यूपीसीडा क्षेत्र में आता है। यहां औद्योगिक इकाइयां होने की वजह से ट्रक-ट्रेलर आदि भारी वाहनों का लोड रहता है। इससे सड़कों में गड्ढ़े हो जाते हैं। बारिश में दिक्कतें बढ़ जाती हैं। इसे देखते हुए आरसीसी रोड का निर्माण करवाया जाएगा। इसी क्रम में कानपुर रोड से नादरगंज इंडस्ट्रियल एरिया के अंतर्गत 24 मीटर चौड़ी सड़क बनायी जाएगी। मुख्य अभियंता नवनीत शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने अर्जन व अभियंत्रण सम्बंधी कार्यों की समीक्षा की। सेक्टर-चार, पांच चौड़ी सड़क, सीवर लाइन व ड्रेन के निर्माण कार्य की प्रगति संतोषजनक पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed