{"_id":"66e19934a09e2ab2210735ec","slug":"road-construction-work-worth-rs-100-crore-will-start-from-october-lucknow-news-c-13-1-lko1029-868780-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 100 करोड़ से सड़कें बनाने का काम अक्तूबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 100 करोड़ से सड़कें बनाने का काम अक्तूबर से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। सीएम ग्रिड योजना के पहले फेज में शामिल शहर की सात प्रमुख सड़कें बनाने का काम 20 दिन बाद अक्तूबर से शुरू हो जाएगा। इस पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए दूसरी बार जारी किए गए टेंडर मंगलवार को खुल गए। इनकी तुलनात्मक रिपोर्ट बनाई जा रही है। एक सप्ताह में फर्म तय कर कार्यादेश भी जारी कर दिया जाएगा।
करीब डेढ़ महीने पहले टेंडर जारी किए गए थे। हालांकि, कम टेंडर आने के कारण दूसरी बार निविदा की गई थी। इस बार पर्याप्त टेंडर आए हैं।
नगर निगम शहर में पहली बार सीएम ग्रिड योजना के तहत सात मीटर से अधिक चौड़ी सड़कें बनाने जा रहा है। इसके पहले फेज में सात सड़कों को चुना गया। इन सड़कों को पूरी तरह सुविधाओं से युक्त स्मार्ट बनाया जाएगा। इनका फुटपाथ भी सही किया जाएगा। नाली व डिवाइडर नहीं हैं तो ये भी बनाए जाएंगे। स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। हरियाली करने के साथ फुटपाथ पर बैठने के लिए बेंच भी लगाई जाएंगी। बिजली के तार भूमिगत किए जाएंगे। इसके लिए सड़क किनारे डक्ट बनाई जाएगी। पानी, सीवर और गैस की पाइप लाइन को सड़क और फुटपाथ से हटाकर इनमें शिफ्ट किया जाएगा।
इन सड़कों पर किया जाएगा काम
0 कालिदास चौराहे से सिविल अस्पताल चौराहे होते हुए हजरतगंज तक व डीएसओ चौराहे से सिविल अस्पताल चौराहा पार्क रोड तक।
0 विश्वविद्यालय मार्ग से आरबीएल रोड चौराहा होते हुए हनुमान सेतु रोड बंधे तक।
0 गोल मार्केट चौराहे से माउंटफोर्ट व श्याम सत्संग से हार्नर स्कूल व नया हनुमान मंदिर से विदिशा पार्क से आस्था हॉस्टिपल से मंदिर मार्ग से कपूरथला चौराहा होते हुए अल्कापुरी तिराहे तक।
विज्ञापन
0 ताड़ीखाना डिवाइडर रोड से पप्पू जनरल स्टोर तक और वहां से विंध्याचल मंदिर से सेक्टर क्यू तथा वहां से बाटी चोखा रेस्टोरेंट के सामने तक।
0 पुरनिया अलीगंज रोड से सावित्री अपार्टमेंट के सामने से होते हुए गोयल चौराहे से मामा तिराहा रोड व जनगणना निदेशालय होते हुए कुर्सी रोड पर पेट्रोल पंप तक।
0 रायबरेली रोड तेलीबाग में इग्नू मोड़ से एलेन हाउस स्कूल तक।
0 रजनीखंड पावर हाउस से सैनिक ढाबा रायबरेली रोड तक