फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Riyadh to Lucknow airfare crosses Rs 87,000

Lucknow News: 87 हजार पार रियाद से लखनऊ का हवाई किराया

Fri, 27 Mar 2026 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Riyadh to Lucknow airfare crosses Rs 87,000
लखनऊ। युद्ध के बीच खाड़ी देशों से लखनऊ लौटने वालों की संख्या बढ़ गई है। इस कारण उड़ानों का किराया आसमान छूने लगा है। रियाद से वापसी का टिकट 87,444 रुपये में मिल रहा है। दुबई, दम्माम, मस्कट, ओमान, शारजाह से आने वाली उड़ानों के टिकट भी आम दिनों के मुकाबले कई गुने महंगे हो गए हैं। कनेक्टिंग उड़ानें सस्ती हैं, पर उनसे सफर बहुत लंबा हो रहा है।
विज्ञापन

दुबई से लखनऊ की एयर इंडिया एक्सप्रेस की सीधी उड़ान का टिकट 28,061 रुपये में मिल रहा है। फ्लाई दुबई की सीधी उड़ान का टिकट 32,538 रुपये, एयर इंडिया का 3,3286 रुपये, एमिरेट्स का 72,163 रुपये में है। कनेक्टिंग उड़ानें 21,231 रुपये तक में मिल रही हैं।
विज्ञापन


मस्कट से आने वाली ओमान एयर की सीधी उड़ान का टिकट 28,184 रुपये तक पहुंच गया है। एयर इंडिया की कनेक्टिंग उड़ान 13324 रुपये, इंडिगो की 18,593 रुपये में मिल रही है। शारजाह से एयर इंडिया एक्सप्रेस की सीधी उड़ान का टिकट 25,695 रुपये में है। फ्लाई दुबई की सीधी उड़ान का टिकट 32,538 रुपये, एयर इंडिया का 33,286 रुपये, एमिरेट्स का 41,354 रुपये में मिल रहा है। इस रूट की कनेक्टिंग उड़ानों के टिकट 21 हजार तक में उपलब्ध हैं। सउदिया एयरलाइंस की कनेक्टिंग फ्लाइट 52,058 रुपये तक में है। दम्माम से आने वाली फ्लाईनास की सीधी उड़ान का टिकट 52,960 रुपये में है। एयर इंडिया, एमिरेट्स, इंडिगो आदि एयरलाइंस की कनेक्टिंग उड़ानों के टिकट 46,087 रुपये तक बिक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




आम दिन में 25 हजार तक होता है किराया

एयरवॉक ट्रैवेल एजेंसी के मालिक आतिफ बताते हैं कि लखनऊ से दुबई, दम्माम, शारजाह, मस्कट आदि की उड़ानों के टिकट आम दिनों में 15 से 20 हजार रुपये में मिल जाते हैं। त्योहारी सीजन में इनके दाम 25 हजार रुपये तक पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed