{"_id":"64e0097bfc1007e84b054d46","slug":"riya-rishabh-living-relationship-case-in-lucknow-2023-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ria murder inside story:अधेड़ आदमी के साथ घूमता देख चिढ़ गया था रिषभ, नशे में शुरू हुई दोनों के बीच लड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ria murder inside story:अधेड़ आदमी के साथ घूमता देख चिढ़ गया था रिषभ, नशे में शुरू हुई दोनों के बीच लड़ाई
Sat, 19 Aug 2023 06:31 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 19 Aug 2023 06:31 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, ऋषभ ने बताया कि बुधवार देर रात दोनों पार्टी से लौटे और नशे में होने के कारण सो गए। सुबह उठते ही कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन
रिया गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे रिया और रिषभ के बीच झगड़े किस बात से शुरू हुए और मौत की वजह क्या बनीं अब इससे पर्तें उखड़नी शुरू हो गई हैं। जानिए क्या थी इनके झगड़े के बीच पूरी कहानी। लड़ाई एक दिन की नहीं है। एक नहीं एक साथ कई वजहें बनीं।
अधेड़ के साथ बीएमडब्ल्यू से घूमता देख चिढ़ गया था आरोपी
ऋषभ ने पुलिस को बताया कि रिया ने उससे अपने बारे में कई बातें छिपा रखी थीं। लिवइन के शुरुआती दौर में रिया के तलाकशुदा होने के बारे में जानकारी नहीं थी। रिया कई युवकों से मोबाइल पर बात भी करती थी। कुछ दिन पहले बीएमडब्ल्यू कार में एक अधेड़ के साथ उसे घूमता हुआ देख लिया था। पूछताछ करने पर रिया ने झगड़ा किया था। ऋषभ ने बताया कि समिट बिल्डिंग में कई युवकों से उसकी अंतरंगता भी परेशान कर रही थी।
झगड़े के दौरान दी जेल भिजवाने और सबक सिखाने की धमकी
पुलिस के मुताबिक, ऋषभ ने बताया कि बुधवार देर रात दोनों पार्टी से लौटे और नशे में होने के कारण सो गए। सुबह उठते ही कहासुनी होने लगी। धोखा देने का आरोप लगाते हुए ऋषभ ने रिया को छोड़ने की धमकी दे डाली। यह सुनकर रिया ने किसी परिचित वकील से बात की और केस दर्ज कराकर जेल भेजने की बात कही। इसे लेकर कुछ देर फिर कहासुनी हुई। इस बीच रिया ने अपने दूसरे दोस्त को कॉल कर सबक सिखाने की बात कही।

पहली शादी लव मैरिज थी, दो साल बाद तलाक
रिया गुप्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
रिया की मां गीता ने बताया कि बेटी मेकअप आर्टिस्ट्स थी। उसने पुष्पेंद्र सिंह बत्रा से 2019 में लवमैरिज की थी। एक साल की बेटी प्रिंसी दामाद पुष्पेंद्र के पास ही रहती है। रिया का पुष्पेंद्र से नौ महीने पहले अलगाव हो चुका है। इसके बाद ही रिया आरोपी ऋषभ के संपर्क में आ गई। रिया के पिता शिवशक्ति गुप्ता मानसिक रोगी हैं। उनका इलाज चल रहा है।
शुक्रवार को परिवार सहित वैष्णो देवी जाने वाली थी मृतका
मृतका की मां गीता ने बताया कि शुक्रवार को पूरा परिवार जम्मू माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वाला था। परिवार के 20 सदस्यों का टिकट भी हो चुका था, लेकिन बृहस्पतिवार को रिया की हत्या उसके लिवइन पार्टनर ने कर दी। गीता ने बताया कि पहले जम्मू जाने का कार्यक्रम 17 अगस्त का था। रिया के मना करने पर 18 अगस्त को किया गया। गीता को इस बात का मलाल था कि अगर रिया की बात न मानती तो आज वह जिंदा होती।