फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Risk of brain stroke

Lucknow News: सर्दियों में ब्रेन स्ट्रोक का खतरा ज्यादा, बतरें सावधानी

Sun, 29 Oct 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 29 Oct 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Risk of brain stroke
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में शनिवार को विश्व स्ट्रोक दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एम्स नई दिल्ली की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जयंती कलिता ने कहा कि जिन लोगों को डायबिटीज या हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत बनी रहती है, उन्हें विशेष सावधानी बरतना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ब्रेन स्ट्रोक की समस्या होने पर तुरंत चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए। एसजीपीजीआई के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आयुष अग्रवाल ने कहा कि सर्दियों में सभी को विशेष सावधानी बरतते की जरूरत है। इस मौसम में ब्रेन स्ट्रोक का ज्यादा खतरा है। एम्स के न्यूरोलॉजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. अर्चना वर्मा ने कहा कि देश में हर 40 सेकंड में एक व्यक्ति को ब्रेन स्ट्रोक होता है। हर चार मिनट में एक व्यक्ति दम तोड़ रहा हैं। देश में मौत का दूसरा सबसे बड़ा कारण ब्रेन स्ट्रोक बन गया है।
विज्ञापन

इस मौके पर एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं की पोस्टर प्रतियोगिता भी कराई गई। कार्यक्रम में डीन प्रो. नीरज कुमारी, उपनिदेशक प्रशासन डॉ. एसके सिंह, प्रशासनिक अधिकारी समीर शुक्ला, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आशुतोष मिश्रा, डॉ. भोलानाथ, डॉ. संजय यादव, डॉ. प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed