फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rishi and Sanidhya from UP in the finals

Lucknow News: यूपी के ऋषि व सानिध्य फाइनल में

Fri, 17 Oct 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 17 Oct 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Rishi and Sanidhya from UP in the finals
आइटा सुपर सीरीज अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में जीत के लिए जोर आजमाश करती खिल
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


लखनऊ। यूपी के खिलाड़ियों ने आइटा सुपर सीरीज अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। बालक एकल वर्ग में उत्तर प्रदेश के ऋषि यादव और सानिध्य द्विवेदी ने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह सुनिश्चित की, जबकि बालिका एकल वर्ग में मिराया अग्रवाल ने फाइनल में प्रवेश कर लिया।

वहीं ऋषि यादव अब शुक्रवार को दोहरी चुनौती के साथ कोर्ट पर उतरेंगे। वह एकल और युगल दोनों खिताबों के लिए दावेदारी करेंगे। ला-मार्टीनियर टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट के बालक एकल के पहले सेमीफाइनल में तीसरी वरीय उत्तर प्रदेश के ऋषि यादव ने छठीं वरीय तेलंगाना के राघव प्रभु को तीन सेट तक चले रोमांचक मुकाबले में 3-6, 6-4, 6-2 से शिकस्त दी।
विज्ञापन


शुरुआती सेट गंवाने के बाद ऋषि ने शानदार वापसी करते हुए लगातार दो सेट जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में आठवीं वरीय उत्तर प्रदेश के सानिध्य द्विवेदी ने प्रदेश के ही अनुज कुमार को 6-0, 6-3 से पराजित किया। इस जीत के साथ बालक एकल फाइनल ऋषि यादव बनाम सानिध्य द्विवेदी के बीच खेला जाएगा, जो पूरी तरह उत्तर प्रदेश का मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिका एकल के पहले सेमीफाइनल में गैर वरीय कर्नाटक की आद्या चौरसिया ने शीर्ष वरीय दिल्ली की स्नेह नंदल को 7-5, 6-3 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में सातवीं वरीय उत्तर प्रदेश की मिराया अग्रवाल ने दिल्ली की मेहर शर्मा को 6-3, 6-1 से पराजित करते हुए आत्मविश्वास से भरी जीत दर्ज की। बालक युगल में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला।


पहले सेमीफाइनल में ऋषि यादव व सानिध्य द्विवेदी ने पश्चिम बंगाल के श्रीयंश साहनी व कलश कुमार को 6-1, 6-4 से हराकर फाइनल में स्थान पक्का किया। दूसरे सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश के अनुज कुमार व अनुरुद्ध कुमार की जोड़ी ने प्रदेश के ही मेहर खोसला व आरव भास्कर के खिलाफ 6-4, 6-4 से जीत दर्ज की।

आइटा सुपर सीरीज अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में जीत के लिए जोर आजमाश करती खिल

आइटा सुपर सीरीज अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में जीत के लिए जोर आजमाश करती खिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed