Lucknow News : ऋचा सिंह व रोली मिश्रा सपा से निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 17 Feb 2023 12:04 PM IST
सार
ऋचा सिंह ने प्रयागराज पश्चिम विधानसभा से 2017 और 2022 का विधान सभा चुनाव लड़ा था। हार के बाद वह लगातार पार्टी के खिलाफ बयानबाजी कर रही थीं। इसी तरह पूर्व प्रवक्ता व आगरा दक्षिण से पार्टी प्रत्याशी रहीं डॉ. रोली तिवारी मिश्रा ने स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान आने के बाद निरंतर बयानबाजी कर रही थीं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala